आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का तालाब के अंदर शव मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त कारपेंटर के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा हत्या की गई है या नहीं।
सुबह पथोली के पास आगरा जयपुर हाईवे स्थित शहीद पेट्रोल पंप के सामने तालाब में एक शव पड़ा हुआ था। लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त दिलीप निवासी मलपुरा के रूप में की। वह कारपेंटर का काम करता था। उसके बड़े भाई स्वरूप सिंह ने बताया है कि रविवार दोपहर को वह पत्नी उमेश से झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था। इसके बाद वह घर पर नहीं आया। सुबह सात बजे उसका शव तालाब में मिला। स्वरूप सिंह ने बताया है कि उसके भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। इंस्पेक्टर शाहगंज कुशलपल सिंह ने बताया कि दिलीप की मौत कैसे हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।











