• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इनर रिंग टाउनशिप का लेआउट प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हुआ स्वीकृत

इनर रिंग टाउनशिप का लेआउट प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हुआ स्वीकृत

449 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा यह टाउनशिप

October 13, 2025
in administration, Agra, Development

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के बोर्ड ने इनर रिंग टाउनशिप का लेआउट स्वीकृत कर दिया है। लगभग 449 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित यह टाउनशिप 4353 आवासीय भूखंडों, ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक और सामुदायिक सुविधाओं से लैस होगी। योजना में ग्रीन कॉरिडोर, साइकिल ट्रैक, वॉकवे, मनोरंजन सुविधाएं, सीवरेज और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। 

मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में इनर रिंग रोड टाउनशिप लेआउट को मंजूरी दे दी गई है।  बैठक में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों की समीक्षा की गई तथा अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनर रिंग रोड पर जिस हाईटेक टाउनशिप को मंजूरी दी गई है, वह ग्राम रायपुर व रहनकला क्षेत्र में लगभग 449 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित है। टाउनशिप को 10 हिस्सों में विभाजित किया गया है, जिसमें 4353 आवासीय भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक व सामुदायिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा योजना में ग्रीन कॉरिडोर, साइकिल ट्रैक, वॉकवे, मनोरंजन सुविधाएं, सीवरेज व वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, यूटिलिटी डक्ट्स जैसी आधारभूत सुविधाएं शामिल होंगी। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी टाउनशिप साइट पर समुचित विकास हो और प्रत्येक कमर्शियल भूखंड के पास पर्याप्त पार्किंग हो। मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निष्क्रिय फर्म को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिए कि जवाब न मिलने की स्थिति में अनुबंध निरस्त करने और हर शुक्रवार स्थानीय कलाकारों से सांस्कृतिक आयोजन का प्रारूप तैयार किया जाए। बैठक वर्तमान 10 वार्डों में से ताजगंज और छत्ता वार्डों को दो-दो हिस्सों में विभाजित कर अब कुल 12 प्रवर्तन वार्ड बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।  बैठक में वर्ष 2025-26 हेतु जिलाधिकारी सर्किल दरों के आधार पर 39 योजनाओं की दरों को संशोधित किया गया। जिन क्षेत्रों में दरों में वृद्धि हुई, उनमें ताजनगरी, कालिंदी विहार, संजय प्लेस, शाहगंज, बल्केश्वर, सिविल लाइन्स, नेहरू नगर, न्यू राजा मंडी आदि प्रमुख हैं।

बैठक में बताया गया कि इनर रिंग रोड (फेज-2) के टोल प्लाजा का 40% कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष तय समय में पूरा किया जाएगा। अटलपुरम योजना के तहत शेष भूमि अर्जित, कन्वेंशन सेंटर के लिए पीपीपी मोड पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शास्त्रीपुरम हाईट्स में अब तक 336 फ्लैट बिक चुके हैं। साथ ही ताजनगरी फेस-2 में जर्जर भवनों को हटाने की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी से कराई जाएगी।

Previous Post

अफगान विदेश मंत्री का आखिरी समय पर हुआ आगरा आने का दौरा रद्द

Next Post

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लेखपाल रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया

लेखपाल रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया

September 16, 2022
सीबीएसई ने इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस बदले, स्टूडेंट्स नहीं पढ़ेंगे इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज्में भी हटाई गईं

सीबीएसई ने इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस बदले, स्टूडेंट्स नहीं पढ़ेंगे इस्लामी साम्राज्य का उदय, फैज की नज्में भी हटाई गईं

April 23, 2022
ट्रैक्टर और ट्रक के चेसिस लूटने वाले शातिर लुटेरे चढ़े हत्थे

ट्रैक्टर और ट्रक के चेसिस लूटने वाले शातिर लुटेरे चढ़े हत्थे

March 11, 2022
नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पता लगाने में लगी सिकंदरा पुलिस

नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पता लगाने में लगी सिकंदरा पुलिस

January 28, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.