आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पुलिस के द्वारा पता लगाया जा रहा है। एक एनजीओ संचालक की शिकायत पर पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर उनके बारे में जानकारी की जा रही है।
एनजीओ के संचालक के द्वारा शिकायत की गई है कि दी महीने पहले शास्त्रीपुरम में रहने वाली एक छात्रा से एनजीओ ने संपर्क किया था, उसने बताया कि उसका एक बॉयफ्रेंड था। वह पास के ही स्कूल में कक्षा बारहवीं में पढ़ता था वह जब भी उससे मिलती थी तो वह उसके साथ सेल्फी ले लेता था। कुछ दिनों बाद उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसने बाद में उसके पास में न्यूड तस्वीर और वीडियो भेज दी है। इससे छात्रा घबरा गई। छात्रा ने जब बॉयफ्रेंड से शिकायत की तो उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया। बाद में पता चला कि वह उसके ही बॉयफ्रेंड का दोस्त था। एनजीओ ने पता लगाया कि एक गिरोह है जो नाबालिग छात्राओं को ब्लैकमेल करने का काम कर रहा है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि एनजीओ के द्वारा कुछ लोगों पर आरोप लगाकर शिकायत की गई है। मामले की मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है











