आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस ने बिजलीघर चौराहे के पास ऑटो चालकों से वसूली करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुछ रसीद भी प्राप्त हुई हैं। यह जिन दो लोगों के लिए काम करते थे। पुलिस उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है।
इंस्पेक्टर सुदामा लाल ने बताया कि एसआई बृजपाल सिंह बिजली घर के पास चैकिंग पर थे। वहां उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग टेंपो स्टैंड के नाम पर ऑटो चालकों से वसूली कर रहे हैं। एसआई ने मौके पर दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। उनके नाम जहीर, आलोक खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल, अक्षय, आरिफ, ललित राघव, गुड्डू हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ चौथ वसूली सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पकड़े गए लोगों ने यह भी बताया कि हम राजीव सोलंकी और बबलू ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं। पुलिस के द्वारा उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।











