• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
केमिकल कारोबारी हत्याकांड में एक आरोपी से हुई मुठभेड़, दबोचा

केमिकल कारोबारी हत्याकांड में एक आरोपी से हुई मुठभेड़, दबोचा

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी काली पल्सर को ढकेलते सीसीटीवी में कैद हुआ था

April 2, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। सोमवार को हरीपर्वत की विजयनगर चौकी क्षेत्र में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर लूट करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया है।  घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी काली पल्सर को ढकेलते सीसीटीवी में कैद हुआ था। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विजय नगर पुलिस चौकी के सामने से दिनदहाड़े लूट और केमिकल कारोबारी की हत्या करके चार बदमाश भागे थे। घटना को अंजाम देने के बाद एक आरोपित की पहचान धनौली के रहने वाले बदमाश राजू कुशवाहा के रूप में हुई। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में काली पल्सर को ढकेलते हुए कैद हुआ। मंगलवार सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश को आइएसबीटी बस स्टैंड के पास काले रंग की पल्सर से देखा गया है जिसमें हरे पहिए और वही नंबर प्लेट है। बदमाश अपने आसपास एसओजी टीम को देख भागने लगा। ट्रांसपोर्ट नगर में आइएसबीटी के पीछे रेलवे लाइन के पास मुठभेड़ में पकड़ा गया। दाहिने पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया।

पूछताछ में उसने बताया ताजगंज के हरजूपुरा के रहने वाले कारोबारी के नौकर लोकेश के कहने पर शाहगंज के सराय ख्वाजा निवासी कासिम ने राजू और संजू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।  राजू ने पुलिस को बताया कासिम और लोकेश दोनों ऑटो चालक हैं। लोकेश ने कासिम से कुछ रुपये उधार ले रखे थे। कासिम बार-बार लोकेश से अपनी उधारी मांगा करता था। करीब एक सप्ताह पहले कासिम जब लोकेश से रुपये मांगने गया तो इस बार लोकेश ने कासिम से कहा था “मेरे पास उधारी चुकाने के लिए रुपये नहीं हैं। लेकिन एक अच्छा आइडिया है। जिसके बाद उधारी भी चुक जाएगी और हमारे पास खुद के आटो होंगे”। यह सुन कासिम ने दो आटो चालक संजू और राजू को भी शामिल किया। चार दिन पहले घटना की साजिश कासिम ने रच दी थी। घटना के दो दिन पहले लोकेश पूरी साजिश रचने के बाद कारोबारी के यहां साजिशन नौकरी करने पहुंचा था। दिलीप किस समय घर पर रहते हैं यह लोकेश को पता रहता था। वही समय चुनकर कारोबारी के घर में सभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

Previous Post

फतेहपुर सीकरी में चाहर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे रामेश्वर चौधरी

Next Post

पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका

पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

संस्कृति भवन को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से किया मना

संस्कृति भवन को विवादित देख इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ने शिफ्ट होने से किया मना

February 3, 2022
आगरा कमिश्नरेट में खाकी आए दिन कर रही शर्मसार, इस बार सिपाही के  बीच सड़क पर टॉयलेट करने का वीडियो वायरल

आगरा कमिश्नरेट में खाकी आए दिन कर रही शर्मसार, इस बार सिपाही के बीच सड़क पर टॉयलेट करने का वीडियो वायरल

November 11, 2024
सट्टेबाज इमरान का भाई इरफान हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

सट्टेबाज इमरान का भाई इरफान हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

June 9, 2022
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पैसा लेकर बैठाने वाले सॉल्वर गैंग को दबोचा

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पैसा लेकर बैठाने वाले सॉल्वर गैंग को दबोचा

March 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.