आगरा। आज नगर निगम के विशेष सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और बसपा के पार्षद आमने-सामने आ गए। हंगामा होने की वजह से किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। सदन स्थगित होने के कारण ताजमहल का नाम तेजो महालय करने का प्रस्ताव भी नहीं रखा गया।
सदन शुरू होते ही बसपा पार्षदों ने बौद्व स्तूप के मामले को लेकर हंगामा कर दिया। इस बात को लेकर बसपा और भाजपा पार्षदों के बीच तकरार भी हुई। भाजपा पार्षदों में जय श्री राम और बसपा पार्षदों ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मेयर नवीन जैन ने अनिश्चितकाल के लिए सदन को स्थगित कर दिया।











