• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद हड़कंप

पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद हड़कंप

ग्रामीण अपने बच्चों और परिवार के साथ घरों से निकलकर खेतों की ओर भाग गए

March 12, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा।  पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव कुकथरी में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पास स्थित कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव के बाद गैस की तेज बदबू पूरे गांव में फैल गई। अचानक फैली गैस से घबराए ग्रामीण अपने बच्चों और परिवार के साथ घरों से निकलकर खेतों की ओर भाग गए। कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध लिया। सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिनाहट क्षेत्र के गांव कुकथरी में गुरुवार की शाम अचानक अमोनिया गैस की तीखी बदबू फैलने लगी। कुछ ही देर में बदबू पूरे गांव में फैल गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि गैस की बदबू इतनी तेज थी कि घरों में रहना मुश्किल हो गया और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। अचानक फैली गैस से घबराकर गांव के लोग अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को लेकर घरों से बाहर निकल आए और खेतों की ओर भाग गए। कई ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर मुंह पर कपड़ा बांध लिया, ताकि गैस का असर कम हो सके। बताया गया कि कई लोग लगभग एक किलोमीटर दूर तक गांव से बाहर निकल गए, क्योंकि गांव के अंदर रुकना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार गांव कुकथरी के पास दो कोल्ड स्टोरेज बने हुए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अमोनिया गैस का रिसाव किस कोल्ड स्टोरेज से हुआ। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पिनाहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गैस का रिसाव आखिर किस कोल्ड स्टोरेज से हुआ। घटना के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कई ग्रामीण मुंह पर कपड़ा बांधे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं और कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस रिसाव से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गैस रिसाव का स्रोत क्या है।

Previous Post

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

Next Post

पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा

पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

किशोरी को बहाने से होटल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करके कुंडल और 15 हजार रुपये छीने

किशोरी को बहाने से होटल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करके कुंडल और 15 हजार रुपये छीने

August 5, 2024
ढाबे पर उत्पात मचाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा- सांसद राजकुमार चाहर

ढाबे पर उत्पात मचाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा- सांसद राजकुमार चाहर

February 19, 2024
आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिचपुरी के लोगों का हल्लाबोल

आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिचपुरी के लोगों का हल्लाबोल

November 28, 2025
बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

March 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.