• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शिक्षक भर्ती में भी एसटीएफ ने पकड़ा पूर्व कुलपति का खेल!

शिक्षक भर्ती में भी एसटीएफ ने पकड़ा पूर्व कुलपति का खेल!

एसटीएफ जिस मामले में भी हाथ डाल रही वहीं फर्जीवाड़ा हो रहा उजागर

November 9, 2022
in administration, Agra, Corruption, Education, News

आगरा। पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में संविदा और अतिथि प्रवक्ताओं की जो नियुक्ति की गई थी, उसमें बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। एसटीएफ की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिसके बाद पूर्व कुलपति की इस मामले में भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने मई महीने में Rw2 नाम से विज्ञापन दिया। इसमें कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और फार्मेसी में संविदा और अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती निकाली गई। इसके बाद उन्होंने RW3 नाम से एक और विज्ञापन निकाला। इसमें रोस्टर का भी पालन नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने परीक्षा कराने के तीन दिन बाद ही साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी, जबकि नियम के मुताबिक परीक्षा के 15 दिन बाद साक्षात्कार होना चाहिए। ऐसे में कई अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का पता ही नहीं चला। वे हाईकोर्ट में भी नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए जा रहे हैं।

इधर पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने ऐसे लोगों को नियुक्ति दे दी जो प्री पीएचडी कोर्स कर रहे हैं। अन्य जगहों से रेगुलर पीएचडी कर रहे हैं। वहीं वह सिर्फ पीएचडी हैं और नेट नहीं हैं। जबकि अनुबंध पर उन्हीं शिक्षकों को रखा जा सकता है जो नेट और पीएचडी दोनों ही हों। इस विश्वविद्यालय में उन लोगों को भी नियुक्ति दे दी गई है जो प्री पीएचडी कोर्स कर रहे हैं। यह देखकर एसटीएफ भी हैरान हो गई है। इसके अलावा एक खेल और खेला गया है। कुछ चहेते शिक्षकों के विभागों में उन्होंने भर्ती कर दी। यह शिक्षक यहां न पढ़ाकर दूसरे संस्थानों में पढ़ाने के लिए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो गणित विभाग में पांच शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह शिक्षक कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और अन्य विभागों में पढ़ाने के लिए जाते हैं। जिन विभागों में शिक्षकों की आवश्यकता थी, वहां उनकी नियुक्ति ना कर दूसरे विभागों में क्यों की गई है। यह सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि शासनादेश के मुताबिक शिक्षक की नियुक्ति जिस संस्थान में होती है और जिस कोर्स के लिए होती है वह उसी संस्थान में और उसी कोर्स में पढ़ा सकता है। 

इधर प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के केस में कल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सभी की निगाहें हाईकोर्ट में सुनवाई पर टिकी हुई हैं। एसटीएफ के द्वारा भुगतान से संबंधित सभी फाइलें लखनऊ भेज दी गई हैं। प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने डिजिटेक एजेंसी का कितना भुगतान किया था, उससे संबंधित पत्रावली भी भेज दी है। जिन-जिन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पाठक तैनात रहे हैं। वहां उनके कई फर्जीवाड़े और धांधली एसटीएफ ने पकड़ लिये हैं। आलम यह हो गया है कि एसटीएफ जिस मामले की भी गहराई से जांच कर रही है, उसी में धांधली निकल रही है। 

प्रोफेसर पाठक से जुड़े नौकरशाह भी तनाव में

 विशेष सूत्रों की मानें तो एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया है कि प्रोफेसर विनय कुमार पाठक से कई नौकरशाह भी जुड़े हुए हैं। एक सीनियर आईएएस की उनसे नजदीकी मिल रही हैं। यह भी मुख्यमंत्री की रडार पर बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने भी एक एजेंसी के भुगतान में प्रोफेसर पाठक से सिफारिश की थी। मामले में मुख्यमंत्री के गंभीर होने के बाद नौकरशाहों की भी हालत खराब है। 

Previous Post

कमला नगर थाना पुलिस ने पकड़ा दस हजार का इनामी

Next Post

10,000 बंदरों की होगी नसबंदी, नगर निगम शासन में भेजेगा प्रस्ताव

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
10,000 बंदरों की होगी नसबंदी, नगर निगम शासन में भेजेगा प्रस्ताव

10,000 बंदरों की होगी नसबंदी, नगर निगम शासन में भेजेगा प्रस्ताव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लगातार बारिश से कई सड़क बनीं तालाब, राहगीरों को हो रही परेशानी

लगातार बारिश से कई सड़क बनीं तालाब, राहगीरों को हो रही परेशानी

August 11, 2024
एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ा टीएसआई का वायरलेस चोरी करने वाला चोर

एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ा टीएसआई का वायरलेस चोरी करने वाला चोर

March 6, 2025
निर्लज्ज लोग सड़क पर निर्वस्त्र पड़ी छात्रा का वीडियो बनाते रहे, किसी ने उसकी आबरू नहीं ढकी

निर्लज्ज लोग सड़क पर निर्वस्त्र पड़ी छात्रा का वीडियो बनाते रहे, किसी ने उसकी आबरू नहीं ढकी

August 25, 2024
दीक्षांत समारोह में मेधावियों पर बरसा सोना

दीक्षांत समारोह में मेधावियों पर बरसा सोना

March 30, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.