• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस का एक ऐसा गुड वर्क जिसका खुलासा नहीं किया गया, कारण- चौकी से चोरी हो गया था ट्रक !

पुलिस का एक ऐसा गुड वर्क जिसका खुलासा नहीं किया गया, कारण- चौकी से चोरी हो गया था ट्रक !

7 जनवरी को खनन अधिकारी ने पकड़ा था अवैध खनन परिवहन में ट्रक, सरेंधी चौकी से हुआ चोरी

January 11, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा पुलिस का एक ऐसा गुडवर्क है जिसे वह जानकर भी नहीं बता पा रही है। यह गुड वर्क पुलिस ने हजम कर लिया। इसके पीछे कारण यह था कि चौकी से खनन परिवहन में खनन अधिकारी द्वारा जब्त किया गया ट्रक चोरी हो गया था। ट्रक को रातों-रात बरामद किया गया और दो चोरों को पकड़कर जेल भी भेज दिया गया। खुलासा करने पर पुलिस की हंसी उड़ती और पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान खड़े होते। शायद इसलिए खुलासे को दफन कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि खनन अधिकारी सुशील वर्मा द्वारा सात जनवरी को राजस्थान नंबर का एक ट्रक खनन परिवहन करते हुए पकड़ा था। इसे पकड़कर सरेंधी पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया था। 8 जनवरी को यह चौकी से चोरी हो गया। इसके चोरी होने के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे थे। ट्रक चोरी होने की खबर दबा दी गई। किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगने दी।  ट्रक चोरी होने के बाद जगनेर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के द्वारा ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें उन्होंने कहा है कि 7 जनवरी को सुशील वर्मा खनन अधिकारी के द्वारा एक ट्रक पकड़ा था। इसे उन्होंने अस्थाई पुलिस चौकी सरेंधी पर लाकर खड़ा कराया था। यह जीडी में भी दाखिल है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक को मय पत्थर के चोरी कर लिया गया है। जानकारी में पता चला है ट्रक को भरतपुर की तरफ कुछ लोग लेकर गए हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि ट्रक चोरी हो गया था जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बरामद कर लिया है और दो चोरों को भी पकड़ा गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

मोटरसाइकिल चोर पकड़ने पर होती है प्रेस कॉन्फ्रेंस, इसमें क्यों नहीं?

पुलिस अगर मोटरसाइकिल चोर भी पकड़ती है तो प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी देती है और वह वाह वाही लूटती है। यहां तो पूरा ट्रक मय माल के चोरी हुआ था और बाद में चोर भी पकड़े गए। आखिर इस मामले की जानकारी क्यों नहीं दी गई? इस बात को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

Previous Post

प्रो. संजीव कुमार बने महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी के कुलपति

Next Post

ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

Next Post
ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गृहकर जमा न करने पर गेस्ट हाउस सीज, 4.36 लाख रुपया वसूला

गृहकर जमा न करने पर गेस्ट हाउस सीज, 4.36 लाख रुपया वसूला

December 28, 2024
सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

June 12, 2026
चांदी कारीगर गायब, राजस्थान की मिली लोकेशन

चांदी कारीगर गायब, राजस्थान की मिली लोकेशन

December 4, 2022
48 घंटे से लगातार बारिश के चलते शहर बना ताल तलैया, नगर निगम के सभी दावों की खुली पोल

48 घंटे से लगातार बारिश के चलते शहर बना ताल तलैया, नगर निगम के सभी दावों की खुली पोल

September 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.