• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

अपर जिला जज ज्ञानेन्द्र राव भी अपनी पत्नी निरूपमा राव के साथ पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे

November 15, 2026
in Agra, Cultural, News

आगरा। आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। महिलाएं नंगे पैर यमुना में स्नान के लिए पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने घाट पर वेदी बनाकर पूजा की। इसके साथ ही सूप में फल, ठेकुआ आदि सामग्री सहित पानी व गाय के दूध से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने छठ का पहला अर्घ्य दिया। बल्केश्वर, एत्माद्दौला, सिकंदरा आदि क्षेत्रों में अर्घ्य देने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों का दोपहर 2:00 बजे से यमुना घाट किनारे पहुंचना शुरू हो गया था। कई लोगों ने घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बना कर अर्घ्य दिया। व्रतियों के रंग बिरंगे परिधान और भक्ति में लोकगीत कदम कदम पर शांति का संदेश देते रहे। बल्केश्वर के यमुना घाट पर अपर जिला जज ज्ञानेन्द्र राव भी अपनी पत्नी निरूपमा राव के साथ पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। निरुपमा राव ने सूर्य को अर्घ्य दिया। वह बोलीं कि वह हर साल व्रत रहती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि छठ मैया की पूजा से मन को शांति मिलती है। शरीर का कष्ट भी दूर होता है। छठ मैया का ही करिश्मा है कि इतना कठिन व्रत भी आसान लगता है। छठ मैया की भक्ति से शक्ति का संचार होता है। निर्जल व्रत में भी थकान महसूस नहीं होती है।

आज डूबते सूर्य को अर्घ्य, कल उगते सूर्य को

रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया, जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पर्व पर व्रती महिलाएं 36 घंटे तक बिना जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं, जो आस्था, अनुशासन और आत्मसंयम का प्रतीक है।  

Previous Post

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Related Posts

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

November 15, 2026

आगरा। अछनेरा ब्लॉक के कसौटी गांव के सरकारी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुजाता सोनी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा...

दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ

November 15, 2026

आगरा। रविवार को आगरा में जीआईसी में आयोजित समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा...

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

November 14, 2026

आगरा। मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें...

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल

November 14, 2026

आगरा। आज सुबह एकता थाना क्षेत्र में दिल्ली से प्रयागराज जा रही बस रास्ता बंद करने के लिए सड़क पर...

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा

November 13, 2026

आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क...

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जेसीबी चालक से बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा और चालक निलंबित

जेसीबी चालक से बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा और चालक निलंबित

November 18, 2022
मलपुरा में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

मलपुरा में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

May 28, 2022
फोर्स गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

फोर्स गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

December 3, 2022
थैले वाले थानाध्यक्ष की वजह से पुलिस कमिश्नर का पारा था हाई, प्रभारियों के पसीने छुड़ाए

थैले वाले थानाध्यक्ष की वजह से पुलिस कमिश्नर का पारा था हाई, प्रभारियों के पसीने छुड़ाए

November 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
  • कसौटी विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
  • दलित सम्मेलन में गरजे अखिलेश- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ
  • ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.