• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थैले वाले थानाध्यक्ष की वजह से पुलिस कमिश्नर का पारा था हाई, प्रभारियों के पसीने छुड़ाए

थैले वाले थानाध्यक्ष की वजह से पुलिस कमिश्नर का पारा था हाई, प्रभारियों के पसीने छुड़ाए

एक साल के कार्यकाल में पहली बार पुलिस कमिश्नर दिखे गुस्से में, ली क्लास

November 24, 2023
in administration, Agra, Police

आगरा। शुक्रवार को क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर के तेवर देखकर सभी थाना प्रभारी के पसीने छूट गए। थाना प्रभारी यही दुआ कर रहे थे की मीटिंग जल्दी खत्म हो जाए। क्योंकि एक साल के कार्यकाल में पुलिस कमिश्नर को पहली बार बेहद सख्त और गुस्से में देखा। पूरी मीटिंग का केंद्र बिंदु थानाध्यक्ष शमसाबाद रहे। पुलिस कमिश्नर का थैले वाले शमसाबाद  थानाध्यक्ष को लेकर काफी पारा हाई था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा होगा ऐसा काम कराकर। पुलिस कमिश्नर ने नाराज होकर उन्हें खड़ा होने के लिए कहा। पता चला वह छुट्टी पर हैं। इसके बाद पुलिस कमिश्नर बोले उसकी तो आने के बाद क्लास लूंगा।

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह सरल और सहज स्वभाव के हैं। वह नाराज बहुत ही कम दिखाई देते हैं। लेकिन शुक्रवार को हुई क्राइम मीटिंग में वह काफी सख्त थे। अपने कार्यकाल में पहली बार उन्होंने इस तरीके की क्राइम मीटिंग ली कि थानाध्यक्ष सर्दी में भी पसीना पसीना हो गए। पुलिस कमिश्नर ने दो टूक कहा कि जुआ, सट्टा और खनन किसी हाल में नहीं होना चाहिए। अगर हुआ तो खैर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार में किसी भी थाने का कोई एक भी सिपाही लिप्त पाया गया तो उसे थाने के प्रभारी लाइन में जाकर आमद करा दें। मैं यह नहीं सुनूंगा की यह काम उस सिपाही ने कर दिया। मैं इसके लिए थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानूंगा।

सूत्रों की मानें तो पुलिस कमिश्नर ने न्यू आगरा थानाध्यक्ष से पूछा क्या आपका काम करने का मन नहीं है। चार्ज के लिए कई लोग लाइन में लगे हुए हैं। अभी तक आप गैंगस्टर पर कार्रवाई ही नहीं कर पाए हैं। क्या आपने अपने थाने का रजिस्टर नंबर चार देखा है। पुलिस कमिश्नर ने मीटिंग में ही थाना प्रभारी से रजिस्टर लाने के लिए कहा। पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर सदर से पूछा आपको कितने दिन हो गए हैं। इंस्पेक्टर ने जवाब दिया, सर 20 दिन। इस पर पुलिस कमिश्नर बोले अभी तक आप गैंगस्टर की स्थिति चेक ही नहीं कर पाए हैं। शमसाबाद थानाध्यक्ष के थैले प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा होगा ऐसा काम कर। मैं किसी हाल में यह चीज बर्दाश्त नहीं करूंगा। पुलिस कमिश्नर ने बेहद नाराज होते हुए कहा कि थानाध्यक्ष शमसाबाद अपनी कुर्सी से खड़े हो जाएं। एक दरोगा कुर्सी से खड़ा हुआ और बोला कि साहब वह छुट्टी पर हैं, उनकी जगह मैं आया हूं। इस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उसकी तो मैं लौटने के बाद क्लास लूंगा। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी फतेहाबाद से जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।इंस्पेक्टर लोहामंडी,  एतमादपुर से गैंगस्टर संबंधी पत्रावली समय से नहीं भेजने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही इंस्पेक्टर ताजगंज से भी कहा कि एक लूट हुई थी उन अपराधियों पर अभी तक गैंगस्टर की कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। इंस्पेक्टर खैरागढ़ से उन्होंने कहा कि तुम्हारे बॉर्डर पर  जुआ चल रहा है। अगर जुआ बंद नहीं हुआ तो तुम्हें निलंबित कर दूंगा। पुलिस कमिश्नर ने सभी प्रभारी से कहा कि जब मैं कहूंगा तभी गैंगस्टर पर कार्रवाई होगी। मेरे बिना बताए आप लोग कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। क्या आपका पहला चार्ज है।  मेरे पास और भी लोग हैं जो चार्ज के लिए तैयार हैं। पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि जनता के साथ सभी थाना प्रभारी अपना अच्छा व्यवहार रखें। उन्हें लगना चाहिए कि बेहतर पुलिसिंग हो रही है। महिला संबंधी अपराधों को उन्होंने गंभीरता से लेने के लिए कहा।

Previous Post

देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा: अरविंद शर्मा

Next Post

बड़े सॉल्वर गैंग को एत्मादपुर पुलिस ने पकड़ा, कमा चुका करोड़ों

Related Posts

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवजात सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवजात सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

Next Post
बड़े सॉल्वर गैंग को एत्मादपुर पुलिस ने पकड़ा, कमा चुका करोड़ों

बड़े सॉल्वर गैंग को एत्मादपुर पुलिस ने पकड़ा, कमा चुका करोड़ों

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव

बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव

June 20, 2022
लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से महिला की हुई मौत

लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से महिला की हुई मौत

July 15, 2026
छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

July 13, 2026
ताजमहल में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, सीआईएसएफ ने पकड़ा

ताजमहल में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, सीआईएसएफ ने पकड़ा

August 3, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवजात सीडीओ अमित कुमार
  • जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित
  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.