• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
केमिकल कारोबारी मर्डर: पुलिस एक थैला ले गई जिसमें 150 ग्राम सोना था, आखिर क्या करेगी उसका ?

केमिकल कारोबारी मर्डर: पुलिस एक थैला ले गई जिसमें 150 ग्राम सोना था, आखिर क्या करेगी उसका ?

भागते समय बदमाश एक थैला गली में फेंक गए थे, कहीं पुलिस बदमाशों पर बरामद तो नहीं दिखाना चाहती सवाल

April 3, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। हरीपर्वत में केमिकल कारोबारी के यहां दिनदहाड़े लूट कर उनकी हत्या करने वाले बदमाश डेढ़ सौ ग्राम सोने से भरा एक थैला गली के बाहर फेंक गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस यह थैला कारोबारी के घर से ले गई है। कारोबारी के परिजन परेशान हैं। समझ नहीं पा रहे हैं कि पुलिस आखिर करना क्या चाहती है? कहीं ऐसा तो नहीं है कि बचा हुआ माल पुलिस बदमाशों से बरामद दिखा दे? जो गया उसकी बरामदगी के प्रयास तक नहीं हों? पुलिस के थैला लेकर जाने के बाद परिवार बहुत तनाव में है।

सोमवार को दिनदहाड़े केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर बदमाशों ने धावा बोला था। नौकर लोकेश बदमाशों को साथ लेकर आया था। बदमाशों ने दिलीप गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी लता गुप्ता को लहूलुहान करके बदमाश कैश और जेवरात लूट ले गए थे। मंगलवार को लता गुप्ता ने बताया था कि बदमाश करीब पांच लाख रुपये का माल लूटकर ले गए थे। 20 लाख रुपये कैश और 600 ग्राम सोने के जेवरात थे।
लता गुप्ता और उनके बेटों ने बताया कि बदमाशों ने चार बैगों में माल भरा था। एक बैग भागते समय बदमाश गली में फेंक गए थे। बस्ती वालों ने बैग उन्हें दे दिया था। सूचना पर उनके रिश्तेदार घर आए थे। उन्होंने बैग अलमारी में रख दिया था। लता गुप्ता को पुलिस ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। दिलीप गुप्ता का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। बड़ा बेटा सुमित गुप्ता पोस्टमार्टम हाउस पर था। छोटा बेटा रजत उस समय घर पर था। वह बहदवास हालत में था। उसे यह नहीं पता था कि पिता की हत्या हो गई है। वह दुकान से आया था।
लता गुप्ता ने बताया कि डकैती के बाद पुलिस घर पर आई थी। अलमारी में रखा बैग रिश्तेदार से निकलवाया।  बैग में करीब 150 ग्राम से अधिक सोने के जेवरात थे। उनके पास उस समय का वीडियो है। पुलिस जेवरात के उस बैग को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा। उससे क्या बरामद हुआ पुलिस ने बताया तक नहीं। पुलिस जो जेवरात उनके घर से लेकर गई वे कैसे वापस मिलेंगे। पुलिस कहीं उन्हीं जेवरातों को बदमाशों से बरामद तो नहीं दिखाएगी। बदमाशों के पास अभी भी लाखों के जेवरात और कैश है। वह कैसे बरामद होगा। घरवालों के इन सवालों के फिलहाल पुलिस जवाब नहीं दे रही है। 
वहीं दूसरी तरफ हरीपर्वत पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि बदमाश तीन बैग में माल भरकर ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि रास्ते में सीसीटीवी फुटेज देखे थे। बदमाशों के पास बैग नहीं दिखे। जबकि घरवाले यह दावा कर रहे हैं कि वे सच बोल रहे हैं।

Previous Post

स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के दौरान सतर्कता की अपील की

Next Post

नगला धनी में शूटरों ने मारी थी भाजपा नेता को गोली

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
नगला धनी में शूटरों ने मारी थी भाजपा नेता को गोली

नगला धनी में शूटरों ने मारी थी भाजपा नेता को गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फौजी के घर में चोरी करने वाला एक और चोर गिरफ्तार

फौजी के घर में चोरी करने वाला एक और चोर गिरफ्तार

June 17, 2025
पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंका, कार्रवाई नहीं होने पर चारपाई पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय लेकर पहुंचे परिजन

पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंका, कार्रवाई नहीं होने पर चारपाई पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय लेकर पहुंचे परिजन

August 22, 2023
अनशन पर डटे हुए किसान नेता श्याम सिंह चाहर का 14 किलो वजन कम हुआ

अनशन पर डटे हुए किसान नेता श्याम सिंह चाहर का 14 किलो वजन कम हुआ

January 17, 2025
नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, इंस्पेक्टर बोले फोर्स नहीं है खुलवाने के लिए

नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, इंस्पेक्टर बोले फोर्स नहीं है खुलवाने के लिए

December 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.