• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पैरा मेडिकल छात्रा की खुदकुशी की वजह अभी उजागर नहीं हुई

पैरा मेडिकल छात्रा की खुदकुशी की वजह अभी उजागर नहीं हुई

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली

February 15, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की पैरा मेडिकल छात्रा की खुदकुशी की वजह अभी उजागर नहीं हुई है। पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी कौन दे रहा था। लोहामंडी पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली है। 

कौशांबी निवासी छात्रा आगरा में किदवई पार्क इलाके में कमरा लेकर किराए पर रहती थी। बुधवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला था। मंगलवार देर रात उसने खुदकुशी की थी। उसके पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कोई सिरफिरा बेटी को धमका रहा था। छात्रा का मोबाइल बंद मिला था। उसकी व्हाट्स एप की चैट और कॉल हिस्ट्री डिलीट मिली थी। मोबाइल का डाटा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में रिकवर होगा। छात्रा का मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सॉफ्टवेयर की मदद से पुराना डाटा रिकवर किया जाता है। पहले यह तकनीक सीबीआई की फोरेंसिक लैब के पास थी। अब आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भी मोबाइल डाटा रिकवर हो जाता है। मोबाइल डाटा लैब में रिकवर होने में समय लग सकता है। पुलिस को मुकदमे में आगे बढ़ना है। आरोपित कौन है यह पता लगना है।
एसओ लोहामंडी रोहित कुमार ने बताया कि आपराधिक मामले में व्हाट्स एप और फेसबुक से भी मदद मिलती है। साइबर सेल की मदद से छात्रा के पिता द्वारा लिखाए मुकदमे की प्रति व्हाट्स एप को भेजी गई है। व्हाट्स एप का सर्वर अमेरिका में है। दो दिन की चैट और व्हाट्स एप कॉल हिस्ट्री मिल जाएगी तो गुत्थी सुलझ सकती है। यह पता चल जाएगा कि छात्रा ने खुदकुशी से पहले किससे बातचीत की थी। कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। आशंका है कि छात्रा ने साधारण कॉल पर बातचीत नहीं की होगी। व्हाट्स एप कॉल किया होगा। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी छात्रा का प्रोफाइल तो नहीं है, यह भी देखा जा रहा है।

Previous Post

वेलेंटाइन डे की रात पति का शव मिला था, पीएम रिपोर्ट में आई खुदकुशी

Next Post

डीडी सुइट होटल के रूफटॉप में भीषण आग लगी

Related Posts

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

Next Post
डीडी सुइट होटल के रूफटॉप में भीषण आग लगी

डीडी सुइट होटल के रूफटॉप में भीषण आग लगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सड़कों की होगी मरम्मत, वाहनों के खर्च की होगी जांच

सड़कों की होगी मरम्मत, वाहनों के खर्च की होगी जांच

November 20, 2024
सुरेश चंद गुप्ता विभव का निधन

सुरेश चंद गुप्ता विभव का निधन

June 10, 2022
देश के अंदर उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शहरों में चल रहीं मेट्रो सेवाएं: योगी आदित्यनाथ

देश के अंदर उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शहरों में चल रहीं मेट्रो सेवाएं: योगी आदित्यनाथ

July 26, 2023
नगर आयुक्त ने नालों की साफ-सफाई को लेकर किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने नालों की साफ-सफाई को लेकर किया निरीक्षण

April 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.