• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुस्तक के अध्ययन मात्र से ही कोई ज्ञानी नहीं हो सकता है: केशव चौधरी

पुस्तक के अध्ययन मात्र से ही कोई ज्ञानी नहीं हो सकता है: केशव चौधरी

सेंट पीटर्स में शिक्षक सम्मेलन में पुलिस अपर आयुक्त ने शिक्षकों को दिए टिप्स

September 6, 2023
in Agra, Cultural, Education, News, Uncategorized

आगरा। वर्तमान दौर में शिक्षक और छात्र के बीच में जो संबंध हैं, वह नए स्वरूप में बदल रहे हैं। नए संसाधनों का प्रभाव बच्चों के आचरण पर पड़ रहा है। शिक्षक को उन्हें बताना है कि कैसे डेवलपमेंट का उपयोग किया जाए। ऐसा कोई विकास उनके लिए घातक है जो उन तक ही सीमित है। ऐसे कोई कार्य नहीं करने हैं जो पृथ्वी या इस पर्यावरण को समाप्त करने की ओर आगे बढ़े। यह कहना था पुलिस अपर आयुक्त केशव कुमार चौधरी का। मौका था सेंट पीटर्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन समारोह का। सेंट पीटर्स में इस दो दिवसीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी मिशनरी स्कूलों के शिक्षाविद प्रतिभाग करने के लिए आए हैं।

एसोसिएशन ऑफ  कैथोलिक एजुकेशन  इंस्टीट्यूशंस यूपी व उत्तराखंड द्वारा बुधवार से शुरू करााा गए 36 वें शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों के द्वारा चर्चा की जा रही है कि शिक्षा के क्षेत्र में और क्या सुधार करने की आवश्यकता है।

पहले दिन के सम्मेलन के दौरान पुलिस अपर आयुक्त केशव कुमार चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मिशनरी स्कूलों के शिक्षाविद।

पहले दिन मुख्य अतिथि पुलिस अपर आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने कहा कि हमें छात्रों को यह सिखाना है कि जब वह शिक्षा प्राप्त करेंगे तो उन्हें किन गुणों को अपने अंदर विकसित करना है। अगर वह किताब पढ़ कर विषय वस्तु की जानकारी कर लेंगे तो वह स्वार्थी हो जाएंगे। स्वार्थी मनुष्य समाज के लिए उपयोगी नहीं रहता है, उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्र अगर अच्छे और बुरे का भेद नहीं कर पाए तो वह साक्षर हैं, शिक्षित नहीं। शिक्षित होने का मतलब है आप समझ सकें क्या अच्छा है क्या बुरा। उन्होंने कबीर दास जी का दोहा पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय बोलते हुए कहा कि पुस्तक के अध्ययन मात्र से ही कोई ज्ञानी नहीं हो सकता है।

उन्होंने लीडर्स के रूप में श्री कृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि श्री कृष्ण भगवान का व्यक्तित्व सिखाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा बुद्ध ने बताया है कि मनुष्य कैसे जीवन को संचालित करें। कैसे आगे बढ़े। किन बातों को अपनाए कि सुख-आनंद को जीवन में प्राप्त कर सकें। आचरण और व्यवहार कैसा हो यही शिक्षा का उद्देश्य है।  इसके साथ ही शिक्षकों को अपने छात्रों को सभी महापुरुषों के बारे में बच्चों को बताना चाहिए। छात्रों में एक दूसरे का सहयोग करने की भावना जगाएं। कार्यक्रम के दौरान आर्च बिशप डॉक्टर अल्बर्ट डिसूजा, डॉ. रफी मेंजली, बिशप डॉ. जेरलेड मथिस,  फादर पिंटो, फादर भास्कर, फादर डोमिनिक जॉर्ज, जॉन पाल, सिस्टर जीन थॉमस आदि शामिल रहे।

शिक्षक सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए पुलिस अपर आयुक्त और बिशप।
Previous Post

महिला का चाकू से गला काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next Post

अछनेरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हथियार बंद बदमाशों ने डाली डकैती, लोगों में आक्रोश

Related Posts

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

Next Post
अछनेरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हथियार बंद बदमाशों ने डाली डकैती, लोगों में आक्रोश

अछनेरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हथियार बंद बदमाशों ने डाली डकैती, लोगों में आक्रोश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

October 10, 2023
एसटीएफ और छत्ता पुलिस ने पकड़ा 19 किलो नशीला पदार्थ, बाजार में इसकी कीमत 95 लाख

एसटीएफ और छत्ता पुलिस ने पकड़ा 19 किलो नशीला पदार्थ, बाजार में इसकी कीमत 95 लाख

March 6, 2022
मंडी समिति में उपद्रव मामले में सपा नेता गिरफ्तार

मंडी समिति में उपद्रव मामले में सपा नेता गिरफ्तार

May 8, 2022
फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली
  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.