• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

November 7, 2025
in administration, Agra, Crime, Health

आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित एक हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने रोड जाम कर हंगामा किया और एंबुलेंस के टायर पंचर कर शीशे तोड़ दिए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया।

मृतक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जो नगला आशा का रहने वाला था और वरुण हॉस्पिटल में करीब एक साल से वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत था। कृष्णा की बहन के अनुसार गुरुवार शाम वह रोज की तरह जिम जाने के बाद खाना खाकर हॉस्पिटल की नाइट ड्यूटी पर गया था। रात को परिवार को सूचना मिली कि कृष्णा की तबियत अचानक बिगड़ गई है और उसे दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजन जब वरुण हॉस्पिटल पहुंचे, तो किसी ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल दौड़ने के बाद उन्हें बताया गया कि कृष्णा की मौत हो गई है, लेकिन मौत का कारण नहीं बताया गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वरुण हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने एंबुलेंस के आगे लेटकर विरोध जताया, टायर पंचर कर दिए और शीशे तोड़ दिए। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। हॉस्पिटल के अंदर भर्ती मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि कृष्णा ने खुद अपने हाथ में कोई इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने उसे सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया। दोपहर में जब परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो हंगामा किया, लेकिन बाद में हॉस्पिटल संचालक और परिजनों में आपसी सहमति बन गई और शव को गांव ले जाया गया।

Previous Post

छीपीटोला से वायर के 99 नकली बंडल हुए बरामद

Next Post

सूरसदन में नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025 में आठ कॉलेजों ने दी धमाकेदार प्रस्तुति

Related Posts

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

April 21, 2026

आगरा। मंडल में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने  अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मण्डलीय सड़क...

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त अचानक कैलाश मंदिर पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।...

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को आगरा के नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चार्ज ले लिया। चार्ज लेने से पहले वह मनकामेश्वर मंदिर...

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026

आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने...

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026

आगरा। आगरा शहर की 27 मस्जिद, मजार एवं दरगाहों पर कार्रवाई के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर...

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

Next Post
सूरसदन में नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025 में आठ कॉलेजों ने दी धमाकेदार प्रस्तुति

सूरसदन में नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025 में आठ कॉलेजों ने दी धमाकेदार प्रस्तुति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

March 2, 2025
जमीन कांड में निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी को दिए निर्देश

जमीन कांड में निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी को दिए निर्देश

February 9, 2024
एत्माद्दौला थाने से 20 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने युवती की चेन लूटी, पकड़ने के प्रयास पर की फायरिंग

एत्माद्दौला थाने से 20 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने युवती की चेन लूटी, पकड़ने के प्रयास पर की फायरिंग

July 17, 2022
हाथरस में डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत

हाथरस में डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत

July 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त
  • पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम
  • दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.