• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छीपीटोला से वायर के 99 नकली बंडल हुए बरामद

छीपीटोला से वायर के 99 नकली बंडल हुए बरामद

November 7, 2025
in administration, Agra, Business, Crime

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के छीपीटोला बाजार में चल पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर नकली वायर के 99 बंडल बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका भाई फरार बताया जा रहा है।

मोहाली (पंजाब) स्थित आरके एंड एसोसिएट्स के ऑपरेशन मैनेजर अमित दूबे ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि मै. क्रॉम्पटन ग्रीव्ज़ कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने उनकी फर्म को यह अधिकार दिया है कि वे ब्रांड के नाम पर नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। अमित दूबे को गुप्त सूचना मिली थी कि छीपीटोला बाजार में स्थित मै. वैभव इलेक्ट्रीकल (दुकान नं. 25/17/8) में क्रॉम्पटन नाम से नकली तार बेचे जा रहे हैं। सूचना के बाद अमित दूबे अपनी सहकर्मी रचना कपूर के साथ थाना रकाबगंज पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसआई कौशलेन्द्र सिंह, एसआई राजबाबू और कांस्टेबल हितेश पाल की टीम ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के समय दुकान पर दो व्यक्ति मौजूद थे। काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम यश जैन, और पीछे खड़े व्यक्ति ने अपना नाम वैभव जैन बताया। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर रखे गए क्रॉम्पटन वायर के कुल 99 बंडल बरामद हुए। जिसमें 1.5 mm के 40 बंडल और 1.0 mm के 59 बंडल थे। जब यश जैन से इन तारों के बिल या खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। कंपनी प्रतिनिधियों ने मौके पर भौतिक परीक्षण कर इन्हें नकली घोषित किया। छापेमारी के दौरान वैभव जैन मौके से भाग गया, जबकि यश जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरामद नकली वायर को पुलिस ने चार प्लास्टिक बोरों में सील किया और थाने ले गई।

Previous Post

एत्मादपुर में जंगली जानवर के हमले से गांव में अफरा-तफरी मची

Next Post

हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

May 24, 2024
लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

लूट का मुकदमा लिखाओगे तो मोबाइल नहीं मिलेगा, गुमशुदगी लिखाओगे तो मिल जाएगा बोले दरोगा जी

January 13, 2024
22 साल बाद जब बेटा घर वालों से मिला तो नजारा देखते बन रहा था

22 साल बाद जब बेटा घर वालों से मिला तो नजारा देखते बन रहा था

October 1, 2024
भाजयुमो शहराध्यक्ष पर हमले के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

भाजयुमो शहराध्यक्ष पर हमले के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

February 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.