• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कमलानगर थाने के दरोगा ने बदमाशों को पकड़ने के नाम पर मांगे थे 35 हजार, 6 महीने बाद जो खुलासा किया वह पीड़ित के किसी काम का नहीं

कमलानगर थाने के दरोगा ने बदमाशों को पकड़ने के नाम पर मांगे थे 35 हजार, 6 महीने बाद जो खुलासा किया वह पीड़ित के किसी काम का नहीं

पीड़ित ने की पुलिस अधिकारियों से शिकायत, जो सवाल उठाए उनसे छूटे पसीने, बैठी जांच

July 28, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति को बदमाश बहला फुसलाकर तथा झांसा देकर उनकी अंगूठी लूट कर ले गए थे। पीड़ित का आरोप है कि जिस दिन घटना हुई उसके अगले दिन से बदमाशों की लोकेशन दरोगा के पास थी। वह उन्हें पकड़ने के लिए खर्चे के नाम पर 35 हजार रुपए मांगता रहा। पीड़ित ने पैसे नहीं दिए तो 6 महीने तक बदमाश नहीं पकड़े गए। पीड़ित के द्वारा कई बार की गई शिकायतों के बाद बदमाश पकड़े गए हैं, लेकिन जो खुलासा हुआ है वह पीड़ित के किसी काम का नहीं है। पीड़ित ने खुलासे को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। यह सवाल आने वाले दिनों में दरोगा के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

न्यू सुभाष नगर के रहने वाले चंदन सिंह ने बताया है कि दो फरवरी 2024 को वह दोपहर लगभग 1:00 बजे कुछ सामान लेने के लिए अपने घर से सुभाष नगर चौराहा बाजार गए थे। वहां से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश उनके पास आए उन्हें बहला फुसलाकर तथा झांसा देकर उसकी 20 ग्राम की सोने की अंगूठी छीन ले गए थे। उन्होंने शोर मचाया और उनका पीछा किया तो वह तेजी से मोटरसाइकिल से भाग निकले। उन्होंने अपने साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस मौके पर आ गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद 24 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि दरोगा प्रशांत चौहान मुकदमा दर्ज कराने के लिए मना कर रहा था। लेकिन वह अड़ गए कि उनके साथ घटना हुई है। इसलिए मुकदमा दर्ज किया जाए। डीसीपी सिटी के आदेश पर 24 घंटे के बाद यह मुकदमा दर्ज हो सका। मुकदमा दर्ज होने के बाद उनसे दरोगा प्रशांत चौहान बोला बदमाशों की लोकेशन ट्रेस हो गई है। वह उत्तर प्रदेश के बाहर हैं। 35 हजार रुपए उन्हें पकड़ने के लिए लगेंगे। क्योंकि आने-जाने में डीजल का और होटल में रुकने का खर्चा होगा। उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद लोकेशन होते हुए भी बदमाश नहीं पकड़े गए, उनके द्वारा कई बार अधिकारियों से मौखिक शिकायत की गई।  14 जुलाई को उन्होंने अखबारों में पढ़ा की उनकी अंगूठी छीनने वाले बदमाश पकड़े गए हैं। पुलिस ने अंगूठी बरामद नहीं की। कुछ पैसे बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि पूछताछ में बदमाश जग्गू, हाकिम, कुलदीप, महेंद्र, करण ने बताया कि फरवरी महीने में कमला नगर के सुभाष नगर चौराहे पर सिंगल स्वीट के सामने से गुजर रहे सोने की अंगूठी पहन रहे एक बुजुर्ग से लिफाफा टिकट खुलवाकर इनाम जीतने के नाम पर उनकी पहनी हुई अंगूठी को बातों में उलझा कर धोखाधड़ी से चुरा लिया था। वह अंगूठी राह चलते व्यक्ति को 30 हजार रुपए में बेच दी थी और रुपए बराबर बराबर हिस्सों में बांट लिए थे। उन्होंने सवाल खड़े किए हैं कि वह इस बात पर जांच चाहते हैं कि उनकी डेढ़ लाख रुपए की सोने की अंगूठी बदमाशों ने सिर्फ 30 हजार में ही कैसे बेच दी थी? इसके साथ ही कोई राहगीर अपनी जेब में एक साथ 30 हजार लेकर क्यों चल रहा था? राहगीर ने बिना किसी ज्वेलर को दिखाए कि यह अंगूठी सोने की है या नकली है? यह जाने बिना 30 हजार रुपए कैसे दे दिए? पुलिस ने अपने खुलासे में यह भी कहा है कि 30 हजार में से 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि 6 महीने में बदमाश 30 हजार रुपये में से पांच हजार ही खर्च कर पाए। उनका कहना है कि वह नहीं कह रहे हैं कि बदमाश असली पकड़े गए या फर्जी। उनका तो खुलासे को लेकर सवाल है। अगर दरोगा प्रशांत चौहान को उन्होंने उसी दौरान बदमाशों को पकड़ने के लिए उसके द्वारा मांगे गए पैसे दे दिए होते तो शायद उसी समय बदमाश पकड़े जाते और अंगूठी भी मिल जाती। 6 महीने बाद हुआ खुलासा उनके किसी काम का नहीं है। यह भी सवाल खड़ा किया है  कि उनका  तत्काल मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। थानाध्यक्ष सोमेंद्र यादव का क्या पर्यवेक्षण रहा? उन्होंने जो सवाल खड़े किए हैं, उनकी किसी आईपीएस अधिकारी से जांच कराकर दरोगा प्रशांत चौहान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि दरोगा ने उन्हें एक भी बार बयान के लिए भी नहीं बुलाया ना ही बदमाशों के पकड़े जाने के बाद शिनाख्त करने के लिए। अधिकारियों ने मामले में जांच बैठा दी है और एसीपी हरीपर्वत आईपीएस आदित्य कुमार को जांच दे दी है। जो सवाल खड़े किए हैं उनसे विवेचक प्रशांत चौहान की मुसीबत बढ़ सकती हैं। उनके ऊपर कारवाई हो सकती है। दरोगा प्रशांत चौहान के बारे में बता दें उनके आवल खेड़ा चौकी प्रभारी रहते हुए पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई थी जिसके चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। 

Previous Post

सिकंदरा पुलिस ने अपह्रत युवक को 12 घंटे में किया बरामद, दो अपहरणकर्ता पकड़े

Next Post

नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

April 24, 2022
अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026
कागारौल में महंगे ब्रांड की बोतलों में नकली शराब भरी जा रही थी, दबोचा गैंग

कागारौल में महंगे ब्रांड की बोतलों में नकली शराब भरी जा रही थी, दबोचा गैंग

January 28, 2026
पिछले वित्तीय वर्ष में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गई,  मण्डलायुक्त हुईं नाराज

पिछले वित्तीय वर्ष में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं की गई, मण्डलायुक्त हुईं नाराज

August 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.