• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज

शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज

May 26, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और मेहनती बताया है। इसके साथ ही उन्होंने परोक्ष रूप से उन पर तंज कसते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सदन के सभी सदस्यों और अन्य लोगों का सहयोग लिया होता तो स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ किए जाने पर भाजपा सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। हालांकि इसी दौरान प्रसपा चीफ ने भाजपा सरकार के नारे का हवाला देते हुए उस पर तंज भी किया। उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक तो सबका साथ और सबका विकास है, लेकिन सरकार ने सबका सहयोग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो संत हैं, योगी हैं। योग का मतलब सबको जोड़ना होता है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष का सहयोग लेकर ही उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी तंज करते हुए कहा कि अगर विपक्ष हमारा साथ ले लेता तो बात अलग होती। प्रसपा चीफ ने कहा कि हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी। हमने 100 प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे। अगर हमें टिकट दे देते तो वह (सपा गठबंधन) वहां (सत्ता पक्ष) और आप (भाजपा गठबंधन) यहां (विपक्ष) होते। शिवपाल सिंह यादव जिस वक्त सम्बोधन दे रहे थे, इस दौरान सदन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही मौजूद नहीं थे। शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार को सलाह दी कि वह केवल बुजुर्गों और बीमार लोगों को ही मुफ्त राशन दे, नौजवानों और तंदुरुस्त लोगों को राशन देकर उन्हें आलसी ना बनाएं।

Previous Post

सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

Next Post

एत्माद्दौला में दिनदहाड़े डबल मर्डर से फैली सनसनी

Related Posts

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

Next Post
एत्माद्दौला में दिनदहाड़े डबल मर्डर से फैली सनसनी

एत्माद्दौला में दिनदहाड़े डबल मर्डर से फैली सनसनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

नवनीत और रवि राणा को हनुमान चालीसा पढ़ना था लेकिन राजद्रोह में पहुंच गईं जेल, उद्धव को दी थी सीधी चुनौती

April 24, 2022
एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता बनेंगी गोल्डन गर्ल

एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता बनेंगी गोल्डन गर्ल

February 21, 2024
संस्कृति भवन में 90 हजार का बेड और 85 हजार की अलमारी बनी

संस्कृति भवन में 90 हजार का बेड और 85 हजार की अलमारी बनी

December 3, 2022
हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े पुलिसकर्मी

हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े पुलिसकर्मी

August 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.