• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

सर्वसमावेशी विकास के लिए विजन का काम करेगा यह बजट-सीएम योगी

May 26, 2022
in Business, Economy, National, News, Politics

लखनऊ। बजट भाषण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि यह बजट प्रदेश के अगले 5 वर्ष के लिए सर्वसमावेशी विकास के लिए एक विजन का कार्य करेगा। यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। हमने राजस्व का दायरा बढ़ाया है। एक्साइज में हमको 36 हजार 231 करोड़ से ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ। इसी तरह माइनिंग में 2664 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने अपना रेवेन्यू बढ़ाया, जिसके फलस्वरूप प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। रिजर्व बैंक ने राज्यों के लिए ऋण लेने की लिमिट को बढ़ाया गया। उत्तर प्रदेश ने समाज के प्रत्येक तबके बजट को लाने के बाद भी हम उस ऋण लेने के दायरे से नीचे ही हैं। हम 1 ट्रिलियन इकोनॉमी को पूरा करने में सहभागी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 2 गैस सिलेंडर का प्रावधान किया।
किसानों के लिए भामाशाह योजना का प्रावधान, आलू,प्याज टमाटर जैसी फसलों के लिए कोष की व्यवस्था की है। हमने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहले से कार्ययोजना बनाई थी, उसके लिए हर कमिश्नरी में टेस्टिंग लैब स्थापित है,अगले 5 वर्ष में बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य है। किसानों के सिंचाई व्यवस्था की योजना को फ्री में देने का लक्ष्य है, इसके लिए हम पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पैनल की योजना है। किसानों को एमएसपी का लाभ देने की योजना लायी गयी है। निषादराज बोर्ड के तहत नाविकों को नाव खरीदने की योजना लायी गयी है। गरीब कल्याण कार्ड की योजना लायी गई है। रोजगार स्व रोजगार की कार्ययोजना के लिए बजट में स्थान दिया गया है। एमबीबीएस, पीजी की सीटें बढ़ी हैं, इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया, बुजुर्ग पुजारियों सन्तों के लिए पुरोहित कल्यान बोर्ड के गठन को भी शामिल किया गया। युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना लागू की,इसके लिए बजट में स्थान दिया गया।
सीएम योगी ने आगे कहा कि सामूहिक विवाह योजना में बजट का प्रावधान, निराश्रित महिलाओं के लिए योजना लाया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए बजट जारी किया गया। चीनी उद्योग के लिए प्रदेश ने अग्रणी काम किया, हमने कोरोनकाल में भी चीनी मिलें बंद नहीं होने दीं। हमने 3 नई चीनी मिल की स्थापना की, रमाला, मुंडेरवा चीनी मिलें इसमें शामिल हैं। चीनी मिलों की क्षमता विस्तार की कार्ययोजना है, छाता, बुढ़वल, आदि मिलें इसमें शामिल हैं। सीएम ने कहा कि 2019 का प्रयागराज कुंभ देश दुनिया में एक छाप छोड़ी है। 2025 के लिए हम अभी से तैयारी कर रहे हैं। बजट में भी इसकी अलग से व्यवस्था की गई। लोककला, लोकगाथा की अलग संस्कृति है। अवधी, बुन्देली, ब्रजभाषा, भोजपुरी जैसी भाषाओं के उत्थान के लिए एकेडमी की स्थापना के लिए बजट में स्थान दिया गया।
वाराणसी में फुट स्ट्रीट, रोपवे व मेट्रो के निर्माण का प्रावधान और बजट रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की स्मृति में बाबूजी कल्याण योजना एक नई योजना व बजट रखा गया है। महर्षि बाल्मीकि के स्थान चित्रकूट को तुलसीदास की भूमि राजापुर सहित अन्य को विकास के लिए बजट में स्थान दिया है। महाविद्यालय में स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था के लिए बजट में प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्रो में मिनी स्टेडियम के लिए बजट में स्थान है। हमने पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अच्छा कार्य हुए, उसके लिए भी बजट में प्रावधान है। विकलांग कल्याण के लिए पेंशन का विशेष स्थान दिया गया। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बजट में स्थान दिया है। लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के लिए भी बजट में स्थान है। युवाओं को स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए बजट में प्रावधान है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक्सप्रेस वे पर औद्योगिक गलियारों के विकास के लिए बजट का प्रावधान रखा गया। बुंदेलखंड में जनरल विपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर के लिए व्यवस्था की गई है। जल जीवन मिशन ने हर घर नल योजना ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र में लागू हो इसकी कार्ययोजना है, पहले चरण में बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में योजना जारी है। महिला पुलिस बटालियन के गठन व विकास के लिए बजट का प्रावधान है। प्रदेश के 8 मंडल में एंटी करप्शन यूनिट की स्थापना की व्यवस्था है।

Previous Post

यूपी का बजट पेश, छह लाख 15 हजार करोड़ से अधिक का बजट, एक ट्रिलियन इकोनॉमी पर नजर

Next Post

शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज

Related Posts

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

May 4, 2026

आगरा। स्मार्ट मीटर के खिलाफ  सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के...

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026

आगरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

बाह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़ा 990 लीटर मिलावटी तेल

April 27, 2026

आगरा। बाह क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 990 लीटर संदिग्ध खाद्य तेल पकड़ा है। नमूने जांच...

यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य-पूर्व के बाजारों में आगरा के उत्पादों की मजबूत पकड़ है

यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य-पूर्व के बाजारों में आगरा के उत्पादों की मजबूत पकड़ है

April 26, 2026

आगरा। देश के प्रमुख औद्योगिक नगर आगरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में रविवार को एक ऐतिहासिक पहल की...

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

April 26, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का रविवार को कमला नगर स्थित वार्ड 80...

Next Post
शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज

शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

April 2, 2022
खंदौली में बारिश से मकान ढहने से पांच लोग दब कर घायल

खंदौली में बारिश से मकान ढहने से पांच लोग दब कर घायल

July 13, 2025
कौन होगा पाबंद कौन बनेगा गुंडा तय करेंगे अब पुलिस कमिश्नर के बीपीओ, सिटी और देहात में बनाई गईं 1683 बीट

कौन होगा पाबंद कौन बनेगा गुंडा तय करेंगे अब पुलिस कमिश्नर के बीपीओ, सिटी और देहात में बनाई गईं 1683 बीट

February 9, 2024
महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

January 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.