• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

सिकंदरा थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

November 3, 2021
in News, Uncategorized

 

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। जान देने से पहले उसने फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि चचेरे भाई ने झूठा मुकदमा उसके और उसके पिता के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस को यह बात पता थी फिर भी पुलिस ने समझौते के नाम पर रुपए लिए और पैसे लेने के बाद ही कोई राहत नहीं दी। युवक ने दरोगा केशव शांडिल्य पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। दरोगा के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

मांगरोल जाट निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र देवेंद्र परमार सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। 14 मई को कृष्ण मुरारी के पिता के चचेरे भाइयों विक्रम और लाखन में आपस में झगड़ा हुआ था। मामले में लाखन के बेटे मोनू की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कृष्ण मुरारी, विक्रम, देवेंद्र, हरिशंकर को नामजद कराया गया था। कृष्ण मुरारी का कहना था कि झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कृष्ण मुरारी ने पुलिस को तमाम दलीलें दी कि मुकदमा झूठा लिखा गया है। क्षेत्रीय पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने कृष्ण मुरारी और उसके परिजनों से समझौता कराने के लिए रिश्वत मांगी। कर्जा लेकर परिजनों ने पुलिस को रिश्वत दी। इसके बाद भी पुलिस ने समझौता नहीं कराया। युवक ने लाइव वीडियो में कहा है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। दरोगा केशव की बदली हुई है, उसने धोखा दिया। वह 12 हजार ले गया और राजीनामा नहीं कराया। उल्टा उसे पाबंद और कर दिया। इंस्पेक्टर सिकंदरा विनोद कुमार ने बताया कि दरोगा केशव शांडिल्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि तीन पब्लिक के लोगों ने पुलिस के नाम पर पैसे लिए थे। तीनों से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने पुलिस को पैसे दिए थे या नहीं?

Previous Post

बीच बाजार में 1000 किलो पटाखों का कर रखा था भंडारण

Next Post

नुनिहाई में हुई चोरी का खुलासा

Related Posts

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

Next Post

नुनिहाई में हुई चोरी का खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा नगर निगम की ईटीएफ ने पकड़ी 7.5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक

आगरा नगर निगम की ईटीएफ ने पकड़ी 7.5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक

December 12, 2023
समाधान दिवस में डीएम से एक बुजुर्ग पिता बोला बेटा मेरे साथ मारपीट करता है और घर से निकाल रहा है, एसडीएम ने नहीं की सुनवाई

समाधान दिवस में डीएम से एक बुजुर्ग पिता बोला बेटा मेरे साथ मारपीट करता है और घर से निकाल रहा है, एसडीएम ने नहीं की सुनवाई

October 18, 2025
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023-24 में उम्दा प्रदर्शन के लिए आगरा शहर सम्मानित

September 7, 2024
आगरा में आयरन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका

आगरा में आयरन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका

April 3, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.