• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

शिक्षक भी हुआ बर्खास्त, बर्खास्तगी की कार्रवाई रोकने के लिए ही मांगे गए थे रुपए था आरोप

September 4, 2024
in administration, Agra, Education, News

आगरा। तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। जिस डेट में उन्हें रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था उसी डेट से उन्हें निलंबित किया गया है। 

डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में तैनात सहायक अध्यापक अजयपाल सिंह के खिलाफ फर्जी नियुक्ति की शिकायत हुई थी। मामले की संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा जांच कर रहे थे। अजयपाल सिंह ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि जांच को निस्तारित करने के एवज में दस लाख रुपये की उनसे मांग की गई है। फाइल निस्तारण से पहले पहली किस्त के रूप में तीन लाख रुपये एडवांस मांगे गए थे। शिकायत पर गोपनीय जांच कराई गई। गोपनीय जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि लेन-देन के बाद संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में फाइल का निस्तारण किया जाता है। शिक्षक की फाइल भी पेंडिंग में है।  ट्रेप करने की कार्रवाई के दौरान जिला अधिकारी के यहां से दो गवाह भी मौजूद रहे। अजय पाल  सिंह तय समय पर रिश्वत की रकम देने गया। रकम उसने आरोपित अधिकारी को दे दी। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने उन्हें दबोच लिया। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक के पकड़े जाने के बाद कई और लोग भी विजिलेंस के सामने आए जिन्होंने कहा कि उनसे भी रिश्वत मांगी जाती थी। शासन के द्वारा संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, जो जेल में बंद हैं, उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इधर निदेशक की ओर से शिकायतकर्ता अजय पाल सिंह को भी बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग ने भी यह सिद्ध कर दिया है उन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होनी थी लेकिन यह लटकी पड़ी थी। चर्चा है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा जानबूझकर बर्खास्तगी की फाइल को लंबित रखे हुए थे जिससे उन्हें कुछ फील गुड हो सके। 

फर्जी नियुक्ति करने वाले निशाने पर, क्या इसलिए आरपी शर्मा मामले को दिया जा रहा तूल?

आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक रहे (दिवंगत) दिनेश कुमार ने 57 लोगों की माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनाती की थी। ये सभी नियुक्तियां ठेके पर की गई थीं। कुछ विभागीय चर्चित बाबू और तत्कालीन डीआईओएस दिनेश कुमार की कार्यशैली संदिग्ध रही थी। दिनेश कुमार का निधन हो चुका है।  इन नियुक्तियों की शिकायतें भी विजीलेंस में की गई हैं। इन नियुक्ति की जांच होने के चलते खलबली मची हुई है। कहा जा रहा है कि इस मामले में कई अधिकारी और कर्मचारी फंस सकते हैं। इधर यूपी एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आरपी शर्मा प्रकरण की जांच के लिए शासन को ज्ञापन दिया था। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जांच समिति बना दी है। इसमें सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार और गृह विभाग के विशेष सचिव वीके सिंह हैं। एसोसिएशन द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर यह समिति जांच करेगी। 

Previous Post

गुंडे और अत्याचार समाजवादी पार्टी के डीएनए में है: योगी आदित्यनाथ

Next Post

आगरा में बारिश के चलते दो स्कूलों की छत ढही

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
आगरा में बारिश के चलते दो स्कूलों की छत ढही

आगरा में बारिश के चलते दो स्कूलों की छत ढही

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाया, 45 दिन बाद खुला राज

पति की हत्या कर बाथरूम में शव दफनाया, 45 दिन बाद खुला राज

July 3, 2026
पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

पिनाहट में 250 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर पकड़ा गया

January 2, 2026
महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष के गंदे व्यवहार की शिकायत की थी, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई, एसीपी ने अपने स्तर से ही कर दिया तबादला

महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष के गंदे व्यवहार की शिकायत की थी, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई, एसीपी ने अपने स्तर से ही कर दिया तबादला

June 25, 2024
शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास करने वाला निकला नाबालिग

शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास करने वाला निकला नाबालिग

August 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.