• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सपा नेत्री पर पति ने लिखाया रंगदारी और जानलेवा हमले का मुकदमा

सपा नेत्री पर पति ने लिखाया रंगदारी और जानलेवा हमले का मुकदमा

दबाव बनाकर शादी करने का भी लगाया आरोप

September 21, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। मेयर चुनाव में सपा की प्रत्याशी रहीं जूही प्रकाश के खिलाफ उनके पति ने ही जानलेवा हमला, मारपीट और रंगदारी मांगने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 

सिकंदरा निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में फेसबुक के जरिए जूही प्रकाश से पहचान हुई। वह शाहगंज क्षेत्र की निवासी हैं। उस समय वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। जूही ने बताया कि वह भी तैयारी कर रही हैं। आरोप है कि उसने उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वर्ष 2023 में मेयर का चुनाव लड़ा। उनसे 50 लाख रुपये मांगे। जैसे-तैसे उन्होंने 35 लाख का इंतजाम करके दिया। उत्पीड़न और रंगदारी से वह अवसाद में आ गए। परिजनों ने आगरा बुला लिया। एक पंप खुलवा दिया। 31 मई 2024 को जूही प्रकाश ने पुलिस अधिकारी को उनके खिलाफ तहरीर दी। दुराचार का आरोप लगाया। उनके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। एक जून को उनकी जूही प्रकाश से आर्य समाज मंदिर में शादी हो गई। आरोप है कि शादी के चंद दिनों बाद ही घरवालों से दूर कर दिया। वह किराए पर फ्लैट लेकर रहने लगे। पत्नी ने पेट्रोल पंप नाम करने का दबाव बनाया। इस बात को लेकर कई बार विवाद और मारपीट हुई। कई बार ऐसा होता कि जूही घर का दरवाजा नहीं खोलती। वह रात भर बाहर रहते। पहले दस अगस्त को कांच की बोतल फोड़कर उनके ऊपर हमला किया गया। पुलिस से शिकायत की। मुकदमा नहीं लिखा। 17 सितंबर को उनके ऊपर जूही प्रकाश ने फिर हमला बोला। कांच की बोतल तोड़कर पीठ पर प्रहार किया। पीठ बुरी तरह जख्मी हो गई। कई टांके लगे हैं। पुलिस ने उन्हें एसएन में भर्ती कराया था। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमला, रंगदारी की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। महिला ने भी तहरीर दी थी। उसके पति के शरीर पर कई चोटें हैं। उन्हें देखने के बाद ही मुकदमा लिखा गया है।

Previous Post

डायट प्लान बनाने के बहाने केबिन में बुलाकर जिम के मैनेजर ने युवती से की अश्लील हरकत

Next Post

समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें आईं

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें आईं

समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें आईं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अछनेरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हथियार बंद बदमाशों ने डाली डकैती, लोगों में आक्रोश

अछनेरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हथियार बंद बदमाशों ने डाली डकैती, लोगों में आक्रोश

September 7, 2023
मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

March 12, 2022
सरकारी कार्यालयों में दलालों के दिखने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: कमिश्नर

सरकारी कार्यालयों में दलालों के दिखने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: कमिश्नर

August 22, 2024
होली पर झगड़ों की सूचना पर सुबह से लेकर रात तक दौड़ती रही पुलिस

होली पर झगड़ों की सूचना पर सुबह से लेकर रात तक दौड़ती रही पुलिस

March 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.