• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं पर बरसे मेडल, कुलाधिपति बोलीं देश और समाज की सेवा करनी है

दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं पर बरसे मेडल, कुलाधिपति बोलीं देश और समाज की सेवा करनी है

दीक्षांत समारोह में 117 पदक और 55 पीएचडीधारकों को डिग्री दी गई

October 22, 2024
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 90 वे दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं पर मेडल की बरसात हुई। मेडल पाने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस बार भी मेडल पाने में छात्राएं आगे रहीं। डॉ. अर्पिता गोल्डन गर्ल बनी उन्हें आठ मेडल मिले। 

सोमवार को कुलाधिपति आगरा में आ गई थीं। मंगलवार सुबह वह दीक्षांत समारोह में पहुचीं। शिवाजी मंडपम में दीक्षांत समारोह में 117 पदक और 55 पीएचडीधारकों को डिग्री दी गई।  सत्र 2023-24 के  60,212 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। इसमें 31,045 छात्र और 29,117 छात्राएं हैं। जो 117 मेडल दिए गए, उनमें 18 मेडल छात्रों को और 99 छात्राओं को दिए गए।  सबसे ज्यादा 8 पदक एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. अर्पिता चौरसिया को दिए गए। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि छात्राओं को 81% मेडल मिले हैं। हमें अपने देश और समाज की सेवा करनी है। माता-पिता ने भी आपको सफल देखने के लिए बलिदान दिए हैं। माता-पिता और परिवार के साथ ही राष्ट्र के प्रति भी जिम्मेदारी है। रिजल्ट समय से आ रहे हैं। डिजिलॉकर पर काम हो रहा है। मैंने लाइब्रेरी विजिट की। वहां ज्ञान का भंडार है। लाइब्रेरी में वर्ल्ड मैप है जो कहीं नहीं होगा। शिक्षक छात्रों को लाइब्रेरी दिखाएं।

मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी किताबें ब्रिटिशर्स ने लिखी। हमें लगता था कि विज्ञान बाहर से आया है लेकिन उद्गम स्थान भारत है। हजारों साल पुराने मंदिर वैसे की वैसे खड़े हैं। 9-10 मंजिल के बराबर ऊंचाई है, लेकिन कुछ नहीं होता। लेकिन आरसीसी बिल्डिंग की लाइफ 100 साल होती है। यह टेक्नोलॉजी भारत में विकसित हुई थी। टाउनशिप का उदाहरण मोहनजोदड़ो हड़प्पा है। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में विश्वविद्यालय के 100 साल पूरे होने वाले हैं। मेडल पाने वालों में छात्रों का प्रतिशत ज्यादा है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विश्वविद्यालय को ए या उससे अधिक का ग्रेड मिलेगा। उन्होंने छात्रों से कहा जो भी आप करें ऐसा करिए जो देश के लिए, समाज के लिए, सृष्टि के लिए हो। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने छात्रों से  कहा  समाज और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। आपका जो लक्ष्य है उसे पॉजिटिव सोच के साथ लेकर आगे बढ़े। आपका राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान होना चाहिए।

मेडल पाने के बाद छात्र-छात्राएं।

इनको मिले सर्वाधिक मेडल

डॉ. अर्पिता चौरसिया- 8

प्राची – 5

प्रतीक्षा पचौरी- 4

खुशी श्रीवास्तव- 3

लवी दीक्षित-3

विधि शर्मा-3

लवांशी गौतम-3

इनका हुआ लोकार्पण:
– स्पोर्ट्स एरीना स्वामी विवेकानंद परिसर।
– मेजर ध्यानचंद स्टेडियम नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर छलेसर।
– एसआर रंगनाथन केंद्रीय विश्वविद्यालय पालीवाल परिसर।
– समर्थ पोर्टल।
– जनगणना शोध एवं अनुसंधान विश्लेषण केंद्र, पालीवाल परिसर।
– मूक कोर्ट विधिक शिक्षा केंद्र, पालीवाल परिसर।
– कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी अभिलेख धरोहर संग्रहालय, पालीवाल  पार्प परिसर।
– सांस्कृतिक धरोहर एवं संग्रहालय इतिहास विभाग, संस्कृति भवन।
– प्रधानमंत्री कौशल विकास कंप्यूटर लैब, स्वामी विवेकानंद परिसर।
– महिला अध्ययन केंद्र गृह विज्ञान संस्थान परिसर।
– ब्यूटी लैब, महिला अध्ययन केंद्र।
– प्रकाशीय उपकरण प्रयोगशाला, दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान।

यह रहे उपस्थित

कुलपति प्रो. आशु रानी, प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव राजेश कुमार, सहायक कुलसचिव पवन कुमार, अनूप केशरवानी, प्रो. पीके सिंह, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. बृजेश रावत, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. बीके सारस्वत, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. शरद उपाध्याय, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. बीड़ी शुक्ला, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. अखिलेश सक्सेना, कर्मचारी नेता अरविंद गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, मनीष शर्मा आदि। 

छात्र नेता रखे गए नजर बंद

एनएसयूआई और सपा छात्र सभा के द्वारा दीक्षांत समारोह का विरोध करने की बात कही गई थी। इस पर पुलिस के द्वारा सोमवार रात से ही छात्र नेताओं को नजर बंद कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने 34 छात्र नेताओं को पाबंद भी किया। नजर बंद रखने वालों में निवेश शर्मा, अंकुश गौतम, अमित यादव, अनिल सूर्यवंशी, विजय यादव , राहुल ठाकुर, ललित कुमार, निशांत आदि शामिल हैं। गौरव शर्मा और अपूर्व शर्मा की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

Previous Post

आठ नवम्बर से होगा जूता उद्योग का तीन दिवसीय महाकुम्भ ‘मीट एट आगरा’

Next Post

आगरा में चल रही ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग में नजर आ रहे परेश रावल

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
आगरा में चल रही ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग में नजर आ रहे परेश रावल

आगरा में चल रही ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग में नजर आ रहे परेश रावल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

4 दिन से लापता चौकीदार की हत्या कर नाले में फेंका शव

4 दिन से लापता चौकीदार की हत्या कर नाले में फेंका शव

June 23, 2022
आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला, मौत

आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला, मौत

July 20, 2025
2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

April 12, 2026
रकाबगंज में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में जिंदा जल गया युवक

रकाबगंज में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में जिंदा जल गया युवक

April 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.