• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो धड़ों में बंट चुका सिंधी समाज अब दिखेगा एक मंच पर

दो धड़ों में बंट चुका सिंधी समाज अब दिखेगा एक मंच पर

सिंधी सेंट्रल पंचायत के समानांतर एक और संगठन बन गया था

December 10, 2024
in Agra, Cultural

आगरा। सिंधी समाज में मंगलवार को एकता की बड़ी पहल हुई। संगठन के रूप में दो धड़ों में बंट चुके समाज के लोगों ने आज एक साथ बैठकर तय किया कि आज के बाद वह सभी सिंधी सेंट्रल पंचायत के बैनर तले ही समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

बता दें कि आगरा में सिंधी समाज की केंद्रीय संस्था सिंधी सेंट्रल पंचायत है। 1956 में बनी इस संस्था के बैनर तले समाज न केवल एकजुट रहा, बल्कि आगे भी बढ़ा। कुछ साल पहले हालात कुछ ऐसे बने कि सिंधी सेंट्रल पंचायत के समानांतर एक और संगठन बन गया। इसके बाद समाज के लोग दो धड़ों में बंटे नजर आने लगे थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों ही संगठनों की ओर से फिर से एक ही छतरी के नीचे आने की पहल की जा रही थी। मंगलवार को वह मौका आ गया जब दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग सोमनाथ धाम में जुटे। गुरु पीर डॉ. शंकर नाथ योगी की मौजूदगी में दोनों ही संगठनों के लोगों ने गिले-शिकवे दूर किए। तय किया गया कि आज के बाद सभी सिंधी सेंट्रल पंचायत के बैनर तले ही काम करेंगे।

इस मौके पर कहा गया कि सिंधी सेंट्रल पंचायत 1956 में हमारे बुजुर्गों ने बनाई थी। यह संस्था हमारे लिए धरोहर है। अब सिंधी सेंट्रल पंचायत के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाने का काम सभी मिलजुल कर करेंगे। सभी ने यह भी तय किया कि अपने बच्चों को सिंधी संस्कार देने के साथ सिंधी भाषा पढ़ाने पर भी ध्यान देंगे। सिंधी भाषा दिवस भी जोर-शोर से मनाने का निर्णय लिया गया।

मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि आज की बैठक में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, परमानन्द अतवानी, हेमंत भोजवानी, जयरामदास होतचंदानी, कन्हैयालाल मनवानी, जगदीश डोडानी, नरेंद्र पुरसनानी, जयप्रकाश धर्मानी, श्याम भोजवानी, भोजराज लालवानी, लाल मोटवानी, एडवोकेट सुन्दर चेतवानी, नानकराम मनवानी, घनश्याम हेमलानी एवं अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

Previous Post

मेट्रो टनल की खुदाई की वजह से लोगों को हो रही परेशानी पर मेट्रो अधिकारियों पर भड़के मंत्री

Next Post

रेरा के बकाया 26 करोड़ नहीं देने पर बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को लिया हिरासत में

Related Posts

अन्नकूट के लिए बाजार में 100 से ज्यादा सब्जियां, खरीदने को जुटी भीड़

अन्नकूट के लिए बाजार में 100 से ज्यादा सब्जियां, खरीदने को जुटी भीड़

November 9, 2026

आगरा। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली...

दिवाली की रात आतिशबाजी से आगरा में कई जगहों पर लगी आग दौड़ती रही दमकलें

दिवाली की रात आतिशबाजी से आगरा में कई जगहों पर लगी आग दौड़ती रही दमकलें

November 9, 2026

आगरा। आगरा में बीती रात दिवाली पर आतिशबाजी की वजह से पटाखे की चिंगारियों से कई जगह पर आग लग...

एत्मादपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग और पथराव

एत्मादपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग और पथराव

November 9, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते देखते...

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

November 8, 2026

आगरा। गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर थानाध्यक्ष न्यू आगरा को मिठाई देने के...

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

November 8, 2026

आगरा। दीपावली पर आतिशबाजी का असर आगरा की आबोहवा पर साफ दिखाई दे रहा है। आज रात के ताजा आंकड़े की...

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

November 7, 2026

आगरा। दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी...

Next Post
रेरा के बकाया 26 करोड़ नहीं देने पर बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को लिया हिरासत में

रेरा के बकाया 26 करोड़ नहीं देने पर बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को लिया हिरासत में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एसएसपी ने किए 16 दरोगाओं के तबादले

एसएसपी ने किए 16 दरोगाओं के तबादले

August 12, 2022
थानाध्यक्ष बरहन किए गए लाइन हाजिर

थानाध्यक्ष बरहन किए गए लाइन हाजिर

July 22, 2022
पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 28 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 28 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास

April 18, 2022
सरकारी राशन को खरीद कर बेचने वाले तीन लोग पकड़े गए

सरकारी राशन को खरीद कर बेचने वाले तीन लोग पकड़े गए

September 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अन्नकूट के लिए बाजार में 100 से ज्यादा सब्जियां, खरीदने को जुटी भीड़
  • दिवाली की रात आतिशबाजी से आगरा में कई जगहों पर लगी आग दौड़ती रही दमकलें
  • एत्मादपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग और पथराव
  • मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.