आगरा। एक के बाद एक पुलिसकर्मियों पर एसएसपी कार्रवाई करते हुए नजर आ रहे हैं। आज एसएसपी ने थानाध्यक्ष बरहन को लाइन हाजिर कर दिया है। थानाध्यक्ष के लाइन हाजिर होने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है।
बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष शेर सिंह की लगातार एसएसपी को शिकायतें मिल रही थी। वह एसएसपी के मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। थानाध्यक्ष को लापरवाही की हदें पार करता देखकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आज उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। थानाध्यक्ष के लाइन हाजिर होने की खबर सुनकर सभी पुलिसकर्मियों के पसीने छूटे हुए हैं।











