आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा शनिवार को ताजगंज वार्ड में अनाधिकृत रूप से विकसित कॉलोनियों जिनको पूर्व में ध्वस्त किया गया था, उनका निरीक्षण किया गया।
उपाध्यक्ष अरुण मौली के द्वारा लल्लू यादव की बगदा, 125 फीट रोड, 5 बीघा में विकसित अनाधिकृत कालोनी, मुकेश राजपूत की बुढेरा, इनर रिंग रोड के पास लगभग एक 7500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी, दिनेश यादव की चमरौली 125 फुटा पर लगभग 9.5 बीघा भूमि पर विकसित अनाधिकृत कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि अनाधिकृत कॉलोनियों का ठीक प्रकार से पुनः तीन दिवस में ध्वस्तीकरण किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि इस प्रकार के अनाधिकृत निर्माणों पर कार्यवाही करने के बाद भी समय-समय पर क्षेत्रीय भ्रमण के समय निरीक्षण किया जाये कि कहीं पुनः अनाधिकृत निर्माण शुरू तो नहीं किया गया है।











