• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिकंदरा पुलिस की करतूत ने पूरे प्रदेश में कर दी आगरा कमिश्नरेट की छवि खराब, दो हजार डॉक्टर हड़ताल पर

सिकंदरा पुलिस की करतूत ने पूरे प्रदेश में कर दी आगरा कमिश्नरेट की छवि खराब, दो हजार डॉक्टर हड़ताल पर

चिकित्सक को हवालात में बंद किए जाने पर अन्य शहरों में भी चिकित्सकों में रोष, 4:00 बजे से हड़ताल शुरू

January 31, 2025
in administration, Agra, Health, Police

आगरा। सिकंदरा थाने में चिकित्सक को थप्पड़ जड़ के हवालात में बंद किए जाने के मामले में आज शाम 4:00 बजे से हड़ताल शुरू हो गई है। करीब दो हजार चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए भवन पर हुई बैठक में एएसपी आदित्य कुमार और इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने माफी मांगी लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस और इंस्पेक्टर की पत्नी के खिलाफ चिकित्सकों में भारी आक्रोश था। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। 

यूरोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश सिंह ने गुरुवार को अपना वीडियो वायरल करके कहा था कि वह घर से हॉस्पिटल जा रहे थे। कारगिल चौराहे पर आगे चल रही गाड़ी ने एकदम ब्रेक मार दिया। इससे उनके आगे वाली गाड़ी ने भी ब्रेक लगा दी। इससे उनकी गाड़ी हल्की सी आगे वाली गाड़ी से टच हो गई। इस पर गाड़ी में से ड्राइवर ने उतरकर उनसे गाली गलौज की। एक महिला भी गाड़ी में से उतर गई। उन्होंने भी उन्हें भला बुरा कहा। चिकित्सक सिकंदरा चौराहे की तरफ चल दिए। आगे चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने कहा मेरी गलती नहीं है रिएक्शन टाइम का प्रॉब्लम था। लेकिन फिर भी उन्हें थाने ले गए। इसके बाद उनकी घड़ी, बेल्ट और जूता उतार कर उन्हें हवालात में अपराधियों की तरह बंद कर दिया। अन्य चिकित्सकों को जब इस बात की सूचना मिली तो वह थाने पहुंचे और चिकित्सक को हवालात में से बाहर निकलवाया। आईएमए ने आज शुक्रवार को 4:00 बजे से हड़ताल की घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि सभी निजी  चिकित्सकीय सेवाएं आगरा में बंद रहेंगी। बैठक के बाद  हड़ताल शुरू कर दी गई है। एनआईएमए ने भी घटना की निंदा की है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित का कहना है कि एक सम्मानित चिकित्सक को मारपीट करके  हवालात में बंद करना निंदनीय घटना है। जब हमने थाना अध्यक्ष से बात की तो वह माफी मांग रहे थे। डॉ. अविनाश लॉकअप में कैसे बंद हुए? यह पूछा गया तो वह कुछ नहीं बोल पाए। उनका कहना है कि इंस्पेक्टर सहित दोषी पुलिसकर्मी निलंबित होने चाहिए, जब तक पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी चिकित्सक कार्य नहीं करेंगे। आईएमए के डॉ. पंकज नगाइच का कहना है कि आगरा के इतिहास में ऐसी कभी घटना नहीं हुई। चिकित्सक को अपराधियों की तरह हवालात में बंद करना शर्मनाक है। सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है डॉक्टर को कोई बंद नहीं कर सकता है। यहां तो गाड़ी टकराने के मामले में ही डॉक्टर को हवालात में डाल दिया गया। मेरठ के डॉ. अनिल ने अपना वीडियो जारी करके कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आगरा में चिकित्सक को हवालात में डाले जाने की खबर मिली है। यह काफी निंदनीय है। मेरठ के चिकित्सकों में भी इस घटना को लेकर रोष है। मुख्यमंत्री से मांग की जाती है जो घटना घटित हुई है उसमें न्याय दें। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। क्योंकि उन्हें यह नहीं पता था उनके थाने में क्या हो रहा है। जिन पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की है उन पर भी कार्रवाई की जाए। जिस प्रकार चिकित्सक को हवालात में डाला गया इस प्रकार इंस्पेक्टर की पत्नी को भी हवालात में डाला जाए।

कई घंटे चली बैठक

आईएमए भवन पर चिकित्सकों की कई घंटे तक बैठक चली। इसमें एएसपी आदित्य कुमार, इंस्पेक्टर नीरज शर्मा भी पहुंचे। दोनों के द्वारा चिकित्सकों से पुलिस के बर्ताव को लेकर माफी मांगी गई। इंस्पेक्टर से जब यह कहा कि वह उस महिला को भी बुलाएं तो इंस्पेक्टर ने टालमटोल जैसी बात की। इस बात पर चिकित्सक नाराज हो गए और हड़ताल का ऐलान कर दिया। एएसपी आदित्य कुमार ने 24 घंटे के अंदर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

शिष्टाचार नीति साबित हुई हवाई

आगरा में पुलिस कमिश्नर के द्वारा लागू की गई शिष्टाचार नीति सिर्फ  दिखावे की साबित हुई। पुलिसकर्मी उसका पालन नहीं करेंगे ऐसा उन्होंने चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करके साबित कर दिया है। आम आदमी को छोड़िए चिकित्सक से अच्छे तरीके से बात करना तो दूर की बात है उन्हें थप्पड़ जड़कर हवालात में ठूस दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने भी कहा था अगर शिष्टाचार नीति का पालन नहीं होगा तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। अब सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं कि क्या कोई कार्रवाई होगी।

Previous Post

ऑटो सवार लुटेरों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Next Post

कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से मलबे में दब गए पांच बच्चे हुए घायल

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से मलबे में दब गए पांच बच्चे हुए घायल

कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से मलबे में दब गए पांच बच्चे हुए घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

July 28, 2024
सिकंदरा में युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

सिकंदरा में युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

May 9, 2023
विश्व का सबसे बड़ा पेठा तथा सबसे बड़ी पेठे की रंगोली बनी

विश्व का सबसे बड़ा पेठा तथा सबसे बड़ी पेठे की रंगोली बनी

February 10, 2023
सात पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसी इसलिए डेढ़ साल से विवेचना पेंडिंग में

सात पुलिसकर्मियों की गर्दन फंसी इसलिए डेढ़ साल से विवेचना पेंडिंग में

December 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.