आगरा। नकली दवा बनाने वाले गैंग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गैंग लीडर सहित 11 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जगदीशपुरा पुलिस ने विजय गोयल समेत 11 पर गैंगस्टर में कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में विजय गोयल उर्फ बंटी पुत्र राजेश गोयल, राजकुमार उर्फ बन्टू पुत्र राकेश, नरेन्द्र शर्मा पुत्र जनक सिंह, दीपक उर्फ अमन गुप्ता उर्फ प्रिन्स गुप्ता उर्फ हर्ष गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, कल्याण सिंह पुत्र गिर्राज सिंह, रोहित कुशवाह पुत्र विजयपाल सिंह, मुकेश कुमार पुत्र साहब सिंह, शनि राज पुत्र हरीश चन्द्र, रेखा गोयल पत्नी विजय गोयल, दीवान सिंह पुत्र राधेश्याम, अजीत पाराशर पुत्र किशन स्वरुप पर कार्रवाई की गई है।











