• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा: अखिलेश यादव

आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा: अखिलेश यादव

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे

April 19, 2025
in administration, Agra, News

आगरा। शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे। सपा मुखिया के आने को लेकर पुलिस सतर्क रही। सांसद सुमन के आवास के आसपास घना पहरा रहा। अखिलेश यादव ने सुमन के आवास पर हुए हमले को लेकर कहा कि यह पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ। ये हमला साजिश के तहत हुआ है। ये एक सोची समझी चाल है।

राणा सांगा पर सपा सासंद रामजीलाल सुमन की विवादित टिप्पणी के बाद विवाद छिड़ा हुआ है। रामजीलाल ने संसद में राणा सांगा को गद्दार बताया था। उन्होंने कहा कि राणा सांगा के निमंत्रण पर बाबर हिंदुस्तान आया था। इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था। सपा सांसद के इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करणी सेना के द्वारा 26 मार्च को उनके आवास पर हमला भी बोला गया था। इसके बाद 12 मार्च को गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया था।

शनिवार को उनके आवास पर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने  मीडिया से वार्ता करते हुए करणी सेना के प्रदर्शन पर कहा कि यह लखनऊ और दिल्ली में सत्ता में बैठे लोगों के वर्चस्व की लड़ाई थी। भोले-भाले लोगों को तलवारें पकड़ाकर आगे कर दिया गया। प्रदर्शन से यह संदेश दिया गया कि राजपूत योगी के साथ हैं। अखिलेश यादव ने करणी सेना को योगी सेना बताया। कहा, कि हिटलर लोगों की आवाज को दबाने के लिए अपनी सेना रखता था। सवाल उठाए कि इन्हें फंडिंग किसने की। योगी को कुछ नहीं आता है। आगरा से सामाजिक न्याय की लड़ाई शुरू करने की बात कही।अखिलेश यादव ने कहा कि वह रामजीलाल सुमन के साथ हैं। उन्होंने राज्यसभा में जो कहा था, वह सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था। उसे प्रसारित किसने किया। उन्हें गोली मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला भोला-भाला और मजदूर है। आगरा के लोगों को हिंसात्मक राजनीति का विरोध करना चाहिए। अखिलेश ने आगरा से सामाजिक न्याय की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय का राज स्थापित करने की दलितों की राजधानी से घोषणा करते हैं। आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने को लेकर चौकन्ना पुलिस।

फतेहाबाद टोल पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फतेहाबाद टोल पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
स्वागत के दौरान फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, मीना राजपूत, रामसहाय यादव, गणेश यादव, तेजपाल यादव, सुधीर दुबे, मुकेश बरुआ, महेश सिसोदिया, पवन प्रजापति,आदिल मिर्जा, राकेश धनगर, शेलू यादव, नरेंद्र यादव, केके यादव, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद टोल पर जिला अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में सपा मुखिया अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ता।
Previous Post

होटल में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

Next Post

पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ काम आई, इसलिए करणी सेना- क्षत्रिय सभा सड़कों पर नहीं उतर पाई

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

Next Post
पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ काम आई, इसलिए करणी सेना- क्षत्रिय सभा सड़कों पर नहीं उतर पाई

पुलिस कमिश्नर की सूझबूझ काम आई, इसलिए करणी सेना- क्षत्रिय सभा सड़कों पर नहीं उतर पाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

September 12, 2025
पति-पत्नी में सुलह कराने के बदले मांगी पार्टी, निलंबित

पति-पत्नी में सुलह कराने के बदले मांगी पार्टी, निलंबित

March 28, 2023
भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्राधिकरण के कार्यालय में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्राधिकरण के कार्यालय में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

March 12, 2025
सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

April 21, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
  • वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.