आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में एक मकान पर किराए पर रह रहे व्यक्ति के यहां हुई चोरी का थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। चोर कोई और नहीं मकान मालिक ही निकला।
डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा ने बताया कि सोमवार को अभिषेक सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी खेरागढ़ द्वारा थाने पर शिकायत की गई थी कि वह भारत फाइनेंशियल इंक्लूसन ब्रांच धनौली में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है ब्रांच में 10 लोग काम करते हैं। 16 अगस्त की शाम को सभी स्टाफ ब्रांच को बंद करके घर चला गया था। 18 अगस्त को जब वह ब्रांच में आया तो देखा ब्रांच के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। लाकर वाले रूम में ताला तोड़कर किसी ने करीब 11 लाख रुपए चोरी कर लिए थे पुलिस ने चोर को लेकर छानबीन की तो उनका शक मकान मालिक पर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 30 लाख रुपए मकान बनाने का लोन ले रखा है बच्चों का भी खर्च है। लोन की किस्त जमा नहीं हो पा रही थी। वह काफी परेशान था। इसी वजह से उसने कृष्ण जन्माष्टमी पर बैंक बंद होता देखकर उसमें चोरी कर ली। वह पकड़ा ना जाए इस डर से उसने बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी निकाल दिया था और अपने डेयरी की दुकान पर छिपा दिया था। मकान मालिक का नाम हरीश गोयल है, उसके पास से चोरी की गई रकम बरामद कर ली गई है। चोरी के खुलासे में इंस्पेक्टर पवन सैनी की अहम भूमिका रही।











