• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दामाद की हत्या के मामले में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, बेटे और बेटी को सजा

दामाद की हत्या के मामले में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, बेटे और बेटी को सजा

अध्यक्ष को सात वर्ष और बेटा बेटी को आजीवन कारावास हुआ

October 15, 2025
in Agra, Court, Crime

आगरा। दामाद की हत्या करने के मामले में बुधवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को सात वर्ष उनके बेटे और बेटी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई है। सजा सुनाने के दौरान कोर्ट के बाहर काफी भीड़ मौजूद रही। सुबह से ही पुलिस भी चौकन्ना रही।

शमसाबाद रोड स्थित रामरघु एग्जोटिका में 12 अक्टूबर 2023 को बैंक आफ इंडिया की शमसाबाद शाखा के मैनेजर सचिन उपाध्याय का शव मिला था। पत्नी मोना उर्फ प्रियंका ने पति के आत्महत्या करने की बात कही थी। मृतक के पिता केशव देव ने हत्या का शक जताया था। पुलिस ने शिकायत पर चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया था। उसकी वीडियोग्राफी भी की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सचिन के शरीर पर छह चोटें,दो जगह जलाने के निशान मिले थे। उनकी मृत्यु गला दबाने से दम घुटने के कारण होने की पुष्टि हुई थी। केशव देव ने बेटे की हत्या और हत्या की साजिश में बेटे की पत्नी मोना उर्फ प्रियंका रावत, उसके ससुर, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत, साले कृष्णा रावत और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। 20 अक्टूबर 2023 को पुलिस ने कृष्णा रावत को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट में जमानत के लिए गए बृजेंद्र रावत और मोना उर्फ प्रियंका को 28 अक्टूबर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। मुकदमा के विचारण में वादी मुकदमा सहित 18 गवाह अभियोजन की तरफ से न्यायालय में प्रस्तुत किए। बचाव पक्ष की तरफ से भी अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए चार गवाह प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को एडीजे – 17 नितिन कुमार ठाकुर ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर बैंक मैनेजर की पत्नी प्रियंका उर्फ मोना और साले कृष्णा रावत को हत्या के आरोप में व ससुर बृजेंद्र रावत को सबूत नष्ट करने के आरोप में दोषी करार देते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए। तीनों को सजा सुनाने के लिए पत्रावली पर 15 अक्टूबर आज की तिथि नियत की गई। आज तीनों को सजा सुनाई गई। अध्यक्ष को सात वर्ष और बेटा- बेटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Previous Post

खेरागढ़ में किसान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

मिस टीन यूनिवर्स की फाइनलिस्ट 24 देशों की सुंदरियों ने किया ताजमहल का दीदार

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
मिस टीन यूनिवर्स की फाइनलिस्ट 24 देशों की सुंदरियों ने किया ताजमहल का दीदार

मिस टीन यूनिवर्स की फाइनलिस्ट 24 देशों की सुंदरियों ने किया ताजमहल का दीदार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

संसद भंग मामले में पाक सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब कल फैसला

April 5, 2022
बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

April 7, 2024
बृजेश पाठक, केशव मौर्य समेत 10 मंत्रियों को नहीं चाहिए नया स्टाफ, सचिवालय प्रशासन की बढ़ी परेशानी

यूपी की खास-खबरें

March 31, 2022
पीएम मोदी से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, पीएम ने दोनों हाथों से थाम लिया हाथ

पीएम मोदी से मिले पंजाब के सीएम भगवंत मान, पीएम ने दोनों हाथों से थाम लिया हाथ

March 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.