• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लाभचंद मार्केट पूरी तरह वैध, ऐतिहासिक दस्तावेजों के साथ डीएम को सौंपे साक्ष्य

लाभचंद मार्केट पूरी तरह वैध, ऐतिहासिक दस्तावेजों के साथ डीएम को सौंपे साक्ष्य

दुकानदारों ने कहा—1940 व 1947 के पंजीकृत पट्टों व स्वीकृत मानचित्रों से सिद्ध है बाजार का विधिसम्मत निर्माण

February 16, 2026
in administration, Agra, Business

आगरा। राजा मंडी स्थित लाभचंद मार्केट के 25 से अधिक दुकानदारों-किरायेदारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को बाजार से संबंधित विस्तृत साक्ष्य एवं ऐतिहासिक दस्तावेज सौंपे। दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तुत दस्तावेज यह प्रमाणित करते हैं कि लाभचंद मार्केट की स्थापना एवं निर्माण पूर्णतः वैध, विधिसम्मत और प्रशासनिक स्वीकृतियों के अनुरूप है।

प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 1940 में पंजीकृत नजूल पट्टा विलेख की प्रति प्रस्तुत की, जिसमें संलग्न मानचित्र में राजा मंडी रोड की चौड़ाई 16 फीट दर्शाई गई है। साथ ही वर्ष 1947 में मंडलायुक्त आगरा एवं नगर पालिका प्रशासन के मध्य हुए पत्राचार तथा पंजीकृत पट्टा विलेख की प्रतियां भी सौंपी गईं। इन अभिलेखों से स्पष्ट है कि गहन परीक्षण एवं विचार-विमर्श के पश्चात बाजार विकास की योजना के अंतर्गत भूमि विधिवत पट्टे पर दी गई थी। मानचित्र में यह भी दर्शाया गया है कि 16 फीट 9 इंच चौड़ी सड़क को 30 फीट तक विस्तारित किया जाना था तथा दोनों ओर 8-8 फीट चौड़े फुटपाथ प्रस्तावित थे।

1946 का नगर अभियंता पत्र और स्वीकृत भवन मानचित्र
दिनांक 11 नवंबर 1946 को नगर अभियंता द्वारा जारी पत्र की प्रति भी प्रस्तुत की गई, जिसमें 30 फीट चौड़ी सड़क निर्माण की योजना का उल्लेख है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि उस समय क्षेत्र के सुनियोजित पुनर्विकास एवं बाजार स्थापना की योजना बनाई गई थी।
वर्ष 1947 में नगर बोर्ड द्वारा स्वीकृत भवन एलिवेशन मानचित्र की प्रति से यह स्थापित होता है कि फुटपाथ एवं सड़क के संगम बिंदु पर खंभों का निर्माण स्वीकृत था, जो आज भी स्थल पर यथावत विद्यमान हैं।

फ्रीहोल्ड परिवर्तन से स्वामित्व स्थिति स्पष्ट
वर्ष 1999 में नजूल पट्टे के फ्रीहोल्ड में परिवर्तन की प्रति भी जिलाधिकारी को सौंपी गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि पीछे की पट्टी की भूमि विधिवत फ्रीहोल्ड में परिवर्तित होकर स्वामित्व में आ चुकी है। दिनांक दो फरवरी 2026 को राज्य पक्ष के अधिवक्ता द्वारा ईमेल से भेजे गए सार-संक्षेप की प्रति भी प्रस्तुत की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि भूमि दो भागों से मिलकर बनी है—एक भाग 1947 में नगर पालिका द्वारा पट्टे पर दी गई भूमि तथा दूसरा भाग स्वामित्व वाली फ्रीहोल्ड भूमि है, परंतु वह सार-संक्षेप की प्रति सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रस्तुत नहीं की गई। दुकानदारों ने कहा कि यह तथ्य स्वयं सिद्ध करता है कि संपूर्ण भूमि को शासकीय बताना तथ्यात्मक रूप से गलत है।

न्यायालयीन अभिलेखों से भी स्थिति स्पष्ट
प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 1953 में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश की प्रति भी सौंपी, जिसमें मूल पट्टाधारी को बरी किया गया था। इससे यह सिद्ध होता है कि उस समय नगर बोर्ड निर्माण गतिविधियों के प्रति अत्यंत सतर्क था। साथ ही सात जनवरी 2025 के उच्च न्यायालय आदेश की प्रति भी प्रस्तुत की गई, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि संबंधित रिट याचिका “वापसी के रूप में निरस्त” की गई थी। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रस्तुतियों में इसे गुण-दोष के आधार पर निस्तारित दर्शाकर भ्रामक चित्र प्रस्तुत किया गया।

ये हैं प्रमुख मांगें
पुष्पेंद्र तोमर, अनूप गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, अभिषेक जैन, वासुदेव, सुधीर नाहर, सनी राजपूत, आरसी गुप्ता आदि दुकानदारों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि— वास्तविक अभिलेखों के आधार पर यह निष्कर्षित किया जाए कि सड़क चौड़ीकरण एवं फुटपाथ निर्माण पूर्व स्वीकृत योजना के अनुरूप हुआ है और वर्तमान में कोई अतिक्रमण नहीं है। नगर निगम को पट्टा समाप्ति आदेश निरस्त करने हेतु निर्देशित किया जाए। मृत व्यक्तियों के हस्ताक्षरों के दुरुपयोग की जांच कराई जाए। न्यायालय के समक्ष तथ्यात्मक त्रुटियों के लिए जिम्मेदार पक्षों पर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की जाए।

Previous Post

आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी

Next Post

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में आगरा से एक आरोपी को पकड़ कर ले गई क्राइम ब्रांच

Related Posts

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

July 17, 2026

आगरा। आगरा में स्कूल वैन चालकों के हड़ताल पर जाने से अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...

पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

July 16, 2026

आगरा। बुलंदशहर में लखावटी पुलिस चौकी पर तैनात आगरा के रहने वाले सिपाही सुधीर सिंह ने बृहस्पतिवार तड़के लखावटी मध्य...

पत्नी के ताने से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज

पत्नी के ताने से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज

July 16, 2026

आगरा। शमशाबाद क्षेत्र में एक पति ने पत्नी के तानों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पत्नी अपने पति पर...

लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी, 6 घायल

लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में जा गिरी, 6 घायल

July 16, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ से दिल्ली...

लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से महिला की हुई मौत

लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से महिला की हुई मौत

July 15, 2026

आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र स्थित कटघर इलाके में बुधवार देर शाम एक पुराने मकान का छज्जा अचानक  गिर पड़ा, जिसकी...

Next Post
मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में आगरा से एक आरोपी को पकड़ कर ले गई क्राइम ब्रांच

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में आगरा से एक आरोपी को पकड़ कर ले गई क्राइम ब्रांच

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पैसा लेकर बैठाने वाले सॉल्वर गैंग को दबोचा

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पैसा लेकर बैठाने वाले सॉल्वर गैंग को दबोचा

March 30, 2024
सभी विभागों से संबंधित जानकारियां अब एक ही स्थान पर मिल सकेंगी

सभी विभागों से संबंधित जानकारियां अब एक ही स्थान पर मिल सकेंगी

November 17, 2023
गुरुग्राम में एक करोड़ की लूट, कैश कलेक्शन कर्मचारी की आंख में मिर्च झोंककर हुई वारदात

गुरुग्राम में एक करोड़ की लूट, कैश कलेक्शन कर्मचारी की आंख में मिर्च झोंककर हुई वारदात

April 18, 2022
अंकुश ने पुलिस को बताए सिंडिकेट में शामिल कई सफेदपोश  के नाम

अंकुश ने पुलिस को बताए सिंडिकेट में शामिल कई सफेदपोश के नाम

June 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार
  • शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया
  • आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान
  • पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.