• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अधिवक्ता के कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने कंगना रनौत पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया

अधिवक्ता के कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने कंगना रनौत पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया

अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी

March 16, 2026
in Agra, Court, Entertainment, Politics

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे किसानों के अपमान और राजद्रोह से जुड़े मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार तीसरी बार उनकी वरिष्ठ अधिवक्ता के कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने कंगना रनौत पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया और बहस के लिए अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 3 अप्रैल 2026 तय कर दी।

यह मामला स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में विचाराधीन है। सोमवार को इस प्रकरण में बहस निर्धारित थी, लेकिन कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी एक बार फिर अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। उनकी ओर से जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान और स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा अदालत में पेश हुए। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता की तबीयत खराब होने के कारण वे आगरा आकर बहस करने में असमर्थ हैं, इसलिए सुनवाई के लिए अगली तारीख दी जाए। प्रार्थना पत्र पर वादी रमाशंकर शर्मा की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान और राजवीर सिंह ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने अदालत को बताया कि पिछले तीन सुनवाई तिथियों से विपक्षी पक्ष की अधिवक्ता हर बार बीमारी का हवाला देकर बहस टाल रही हैं। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अदालत से मांग की कि विपक्षी पक्ष को बार-बार मौका देने के बजाय अब बहस का अवसर समाप्त किया जाए, क्योंकि यह न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। विपक्षी पक्ष की ओर से उपस्थित अधिवक्ता सुधा प्रधान ने अदालत से बार-बार निवेदन किया कि वरिष्ठ अधिवक्ता को अंतिम अवसर दिया जाए। इसके बाद अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कंगना रनौत पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया और स्पष्ट किया कि अगली तिथि अंतिम अवसर होगी। कोर्ट ने बहस के लिए 3 अप्रैल 2026 की तिथि नियत करते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह ‘भैया’ ने अदालत में सुप्रीम कोर्ट का एक महत्वपूर्ण निर्णय भी प्रस्तुत किया। उन्होंने दलील दी कि कोई भी अधिवक्ता किसी पक्षकार की ओर से पैरवी कर सकता है, लेकिन वह स्वयं पक्षकार का बयान दर्ज कराने का अधिकार नहीं रखता। अदालत ने उक्त रूलिंग को रिकॉर्ड में लेते हुए पत्रावली पर संलग्न कर लिया और अगली सुनवाई की तारीख 3 अप्रैल 2026 तय कर दी।

Previous Post

डॉ. हरीश रौतेला होंगे अब क्षेत्र संपर्क प्रमुख व ABVP के मनोज नीखरा को संघ में नई जिम्मेदारी

Next Post

प्रदेश सरकार ने आगरा नगर निगम के लिए 10 पार्षदों का किया मनोनयन

Related Posts

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

September 2, 2026

आगरा। सुभाष बाजार क्षेत्र में स्थित महावीर नाले पर अवैध और जर्जर स्थिति में बनी दुकानों के खिलाफ नगर निगम...

Next Post
प्रदेश सरकार ने आगरा नगर निगम के लिए 10 पार्षदों का किया मनोनयन

प्रदेश सरकार ने आगरा नगर निगम के लिए 10 पार्षदों का किया मनोनयन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भगवान टॉकीज के पास सड़क हादसे में आईपीएस के भाई भाभी हुए घायल

भगवान टॉकीज के पास सड़क हादसे में आईपीएस के भाई भाभी हुए घायल

July 12, 2024
यमुना में दो बालक डूबे, रात तक नहीं लगा सुराग

यमुना में दो बालक डूबे, रात तक नहीं लगा सुराग

June 15, 2023
सोयाबीन ऑयल की जगह कैंटर में निकली लाखों की शराब

सोयाबीन ऑयल की जगह कैंटर में निकली लाखों की शराब

May 19, 2023
भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को विजिलेंस अधिकारियों ने समझाया

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को विजिलेंस अधिकारियों ने समझाया

October 30, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की
  • भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं
  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज
  • आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.