• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

एत्मादपुर के इंस्पेक्टर की लाठी पर हुए बवाल का मामला शांत नहीं हुआ कि नया मामला सामने आ गया

September 3, 2026
in administration, Agra, Crime, Cultural, Police

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी चार्ज करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फतेहपुर सीकरी थाने के दरोगा ने वैश्य समाज को लेकर अपशब्द कहे जाने के मामले से बड़ा हंगामा हो गया।  वैश्य समाज के द्वारा थाने में एकत्रित होकर पुलिस  के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अधिकारियों ने दरोगा, सिपाही को निलंबित करना भी उचित नहीं समझा है सिर्फ लाइन हाजिर करके खाना पूर्ति कर दी। 

बुधवार रात जय श्रीराम मंदिर परिसर में अग्रवाल सेवा समिति की आम सभा की बैठक आयोजित की जा रही थी। बैठक में अग्रवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बैठक में कुछ लोगों की ओर से पुलिस को भी बुलाया गया था। इसी दौरान कस्बा इंचार्ज द्वारा बैठक में मौजूद लोगों को डांटने का मामला सामने आया। आरोप है कि बातचीत के दौरान समाज के कुछ लोगों के लिए कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इस बात को लेकर वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज अग्रवाल और वैश्य समाज के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फतेहपुर सीकरी थाने पहुंच गए। समाज के लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह से शिकायत करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कस्बा इंचार्ज और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंचने लगे। देर रात तक लोग थाने के बाहर एकत्र रहे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समाज के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध कर रहे लोगों ने अपनी शिकायत सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष तक भी पहुंचाई। डीसीपी आदित्य कुमार ने वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। 

Previous Post

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

Next Post

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

Related Posts

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया

September 2, 2026

आगरा। सुभाष बाजार क्षेत्र में स्थित महावीर नाले पर अवैध और जर्जर स्थिति में बनी दुकानों के खिलाफ नगर निगम...

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

20 सितंबर को मेट्रो के पांच स्टेशनों का लोकार्पण !

September 2, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के पांच स्टेशनों में मेट्रो के संचालन की मौखिक अनुमति मिल गई है। 20 सितंबर...

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

September 1, 2026

आगरा। आगरा के केंद्रीय कारागार में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक...

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

September 1, 2026

आगरा। यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज और करणी सेना के प्रदर्शन ने उस समय उग्र रूप...

Next Post
आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हेमा मालिनी ने लगाई जीत की हैट्रिक, मैनपुरी से डिंपल फिरोजाबाद से अक्षय यादव जीते

हेमा मालिनी ने लगाई जीत की हैट्रिक, मैनपुरी से डिंपल फिरोजाबाद से अक्षय यादव जीते

June 4, 2024
शर्मनाक: गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर लोहामंडी पुलिस ने वसूले सात हजार, कहा सस्ते में छोड़ दिए

शर्मनाक: गरीब बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर लोहामंडी पुलिस ने वसूले सात हजार, कहा सस्ते में छोड़ दिए

July 14, 2023
सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार शाम चार बजे सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति रहेगी बंद

सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार शाम चार बजे सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति रहेगी बंद

September 14, 2025
एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

एत्मादपुर में आबकारी सिपाही को दबंगों ने पीटा, वर्दी फाड़ी, 10 पर मुकदमा

September 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज
  • आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची
  • दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा
  • नगर निगम ने महावीर नाले के ऊपर बनी दुकानों को ध्वस्त किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.