• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में नकल को लीगलाइज किया जा रहा,  बोले औटा महामंत्री

विश्वविद्यालय में नकल को लीगलाइज किया जा रहा, बोले औटा महामंत्री

पत्रकार वार्ता कर औटा पदाधिकारियों ने कहा विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर

August 16, 2022
in Agra, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां नकल को भी लीगलाइज किया जा रहा है। औटा महामंत्री डॉक्टर भूपेंद्र चिकारा ने आज यह आरोप लगाते हुये कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा है कि जिन कॉलेजों में कैमरे नहीं चलेंगे उन पर 20 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे कॉलेज संचालकों में खुशी की लहर है क्योंकि वह फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ जैसे बड़े पेपरों में कैमरे बंद रखेंगे, खुलकर नकल कराएंगे और शाम को विश्वविद्यालय में आकर 20 हजार रुपये जमा कर जाएंगे। 

औटा ने विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर आज अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता बुलाई। फुफुकटा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने वहां कहा कि विश्वविद्यालय के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। पैसे लेकर केंद्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षा समिति के सदस्यों को दरकिनार किया जा रहा है। महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा ने कहा कि इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाने में धांधली की जा रही है।  कौन केंद्र बना रहा है इस बात का भी जवाब नहीं मिल रहा है। इसके अलावा यह ऐसा पहला विश्वविद्यालय है जहां परीक्षा शुरू करा दी गई हैं और फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। 13 अगस्त को महज 400 छात्रों की परीक्षा थी। परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र के ही छात्र शामिल हुए। पेपर भी कम पड़ गए। फोटोस्टेट कराकर पेपर बांटने पड़े। अभी तक सभी  छात्रों के फॉर्म ही नहीं भरे गए हैं और परीक्षा शुरू करा दी गई है।

अध्यक्ष डॉ. अनुराधा गुप्ता ने कहा कि परीक्षा समिति की उपेक्षा किया जाना गलत है। अगर विश्वविद्यालय ने ईमानदारी वाली कार्यशैली में काम नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के बाद पदाधिकारी कुलपति से भी मुलाकात करने के लिए गए। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक से महामंत्री ने कहा कि परीक्षा समिति में तय हुआ था कि केंद्रों की धांधली पर एक 4 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। परीक्षा समिति की मिनट में यह बिंदु हटा दिया गया। इस पर कुलपति ने कहा कि वह इस मामले में परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। महामंत्री ने कुलपति से कहा कि इस बार भी केंद्र बनाने में पैसा लिया जा रहा है। इधर डॉ. अनुराग पालीवाल ने कुलपति से पूछा कि क्या इस बार नकल हुई थी? इस पर कुलपति ने कहा कि नकल नहीं हुई है। इस जवाब पर डॉ. पालीवाल ने उनसे कहा कि मैं कॉपियां चेक कर रहा हूं। सभी कॉपियों में एक जैसे जवाब हैं। आप मेरे साथ चलिए मैं दिखा दूंगा।

कुलपति से मुलाकात करने वालों में डॉ. दिग्विजय पाल, डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. शशि कांत पांडे, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. निर्भय सिंह, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. अनुराग पालीवाल, डॉ. कुलदीप सिंह,  डॉ. सुनील बाबू चौधरी आदि शामिल थे।

Previous Post

तीन युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मुकदमा

Next Post

400 ग्राम सोना चोरी करने वाला निकला व्यापारी का मित्र

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
400 ग्राम सोना चोरी करने वाला निकला व्यापारी का मित्र

400 ग्राम सोना चोरी करने वाला निकला व्यापारी का मित्र

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ससुराल में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, तमंचे से किया फायर

ससुराल में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, तमंचे से किया फायर

May 20, 2022
युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

December 16, 2024
हेमा मालिनी को जिताने का ऋण चुकाने आया बोले योगी आदित्यनाथ

हेमा मालिनी को जिताने का ऋण चुकाने आया बोले योगी आदित्यनाथ

August 25, 2024
सीडीओ के बिना शिकायत सुने जाने पर किसान नेता ने अपने ऊपर डाला ज्वलनशील पदार्थ, हुए बेहोश

सीडीओ के बिना शिकायत सुने जाने पर किसान नेता ने अपने ऊपर डाला ज्वलनशील पदार्थ, हुए बेहोश

December 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.