• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छात्र के भविष्य से खिलवाड़ करने पर गोपनीय विभाग के पूर्व प्रभारी भेजे गए जेल

छात्र के भविष्य से खिलवाड़ करने पर गोपनीय विभाग के पूर्व प्रभारी भेजे गए जेल

प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा सहित कई लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

January 4, 2023
in administration, Agra, Court, Crime, Education

आगरा। बीपीएड के एक छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर गोपनीय विभाग के पूर्व प्रभारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया है। मामले में प्रति कुलपति सहित कई अन्य शिक्षाविदों के खिलाफ भी उन्हें दोषी मानते हुए चार्जशीट दाखिल हुई थी। इन सभी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लक्ष्मी कुमार पुत्र  संत निवासी अतरौली के द्वारा बीपीएड सत्र 2013-14 में प्रवेश लिया गया था। छात्र ने तत्कालीन कुलसचिव केएन सिंह से शिकायत की थी कि आगरा कॉलेज में बीपीएड की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में वह उपस्थित रहा था, लेकिन रिजल्ट में अनुपस्थित आया है। छात्र ने पैसे नहीं दिए थे। इसलिए उसे प्रैक्टिकल में नंबर नहीं दिए गए हैं। शिकायत पर तत्कालीन कुलसचिव ने गोपनीय विभाग के तत्कालीन प्रभारी  अनिल पालीवाल से गोपनीय विभाग में मौजूद परीक्षकों द्वारा दिए गए नंबर की फॉइल मांगी गई। इसमें छात्र को नंबर तो दिए गए थे लेकिन दिए गए नंबरों के ऊपर फ्लूड( व्हाइटनर  उर्फ सफेदा)  लगा हुआ था। यह देख तत्कालीन कुलसचिव भी आश्चर्यचकित हो गए थे। तत्कालीन कुलसचिव के द्वारा आगरा कॉलेज में खेलकूद विभाग के डॉक्टर डीपी शर्मा, रघुवीर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य से फॉइल की प्रति मांगी गई लेकिन उन्होंने उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद तत्कालीन कुलसचिव के द्वारा दो अगस्त 2018 को हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी गई। तहरीर पर पुलिस ने अनिल पालीवाल, डॉक्टर डीपी शर्मा, रघुवीर शरण कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब उसकी विवेचना हुई तो विवेचना में प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, गोपनीय विभाग के पूर्व प्रभारी अनिल पालीवाल, आगरा कॉलेज के बीपीएड प्रयोगात्मक परीक्षा के समन्वयक डॉ. डीपी शर्मा, रघुवीर शरण डिग्री कॉलेज सिकंदरा के प्राचार्य कृष्ण कुमार शर्मा को दोषी माना। प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा उस समय पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा कराने के लिए गए थे उनकी मौजूदगी में छात्र को नंबर देकर कैसे अनुपस्थित कर दिया गया। इसके लिए उन्हें भी दोषी माना गया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सम्मन जारी किए थे। यह जारी होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। अनिल कुमार पालीवाल ने अपनी जमानत कराने के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उक्त प्रकरण को गंभीर मानते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया है। अनिल पालीवाल के जेल जाने के बाद प्रति कुलपति सहित अन्य लोगों की भी हवाइयां उड़ी हुई है। 

Previous Post

द. अमेरिका से आया छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव

Next Post

छात्रा पर दोस्ती करने का बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

Related Posts

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

Next Post
छात्रा पर दोस्ती करने का बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

छात्रा पर दोस्ती करने का बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में बारिश के चलते दो स्कूलों की छत ढही

आगरा में बारिश के चलते दो स्कूलों की छत ढही

September 4, 2024
एडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने किया इनर रिंग रोड फ्लाईओवर का निरीक्षण

एडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने किया इनर रिंग रोड फ्लाईओवर का निरीक्षण

August 29, 2022
ज्वेलर की हत्या करने वालों का उनके गांव में विरोध

ज्वेलर की हत्या करने वालों का उनके गांव में विरोध

May 8, 2025
दीवाली की रात पटाखों से सात जगहों पर लगी आग

दीवाली की रात पटाखों से सात जगहों पर लगी आग

October 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
  • आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल
  • औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.