• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शमसाबाद में पुलिस फोर्स रहा तैनात, अधिकारियों ने दिया दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन

शमसाबाद में पुलिस फोर्स रहा तैनात, अधिकारियों ने दिया दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन

क्षत्रिय सदन में एकत्रित हो रहे थे लोग, वही पहुंचे एडिशनल कमिश्नर

August 12, 2025
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। तीन युवकों को शांति भंग में जेल भेजने की कार्रवाई से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने शमसाबाद में थाने का घेराव करने का ऐलान किया था। सुबह से ही भारी संख्या में क्षेत्र में फोर्स तैनात रहा। चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर आई। क्षत्रिय सदन पर एकत्रित हो रहे लोगों के बीच में ही एडिशनल कमिश्नर पहुंच गए और वहां पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। चर्चाएं हैं कि कुछ पुलिसकर्मियों पर 24 घंटे के अंदर गाज गिर सकती है। 

आगरा रोड पर डीपी होटल में बुधवार को एक युवक सलमान को एक महिला के साथ होटल के कमरे में हिंदूवादी संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया था। सलमान को साथी महिला के साथ होटल में देखकर हिंदू संगठन के लोग आग बबूला हो गए और कमरे से निकलते ही सलमान के साथ जमकर मारपीट करने लगे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस होटल पहुंची और युवक को थाने ले आई। होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। शनिवार देर शाम पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पुलिस से युवकों की रिहाई की मांग की थी। पूर्व विधायक को आश्वासन दिया गया था कि एसीपी कोर्ट से उन्हें छोड़ दिया जाएगा। क्योंकि सिर्फ शांति भंग में चालान हुआ है। इधर एसीपी ने उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। राजनीति गर्माता देखकर अधिकारी बैकफुट पर आए और देर रात जेल में युवकों को छोड़ने के लिए परवाना भेजा गया। इधर पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आज थाने का घेराव करने की बात कही। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के आदेश पर पूरे क्षेत्र को सुबह से ही छावनी में बदल दिया गया। इधर  क्षत्रिय समाज के लोग और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता क्षत्रिय सदन पर एकत्रित होने लगे। मामला ना बढ़े इसलिए यहां पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राम बदन सिंह पहुंच गए। ज्ञापन के माध्यम से उनसे मांग की गई कि मुकदमा दर्ज करने वाले जो भी दोषी पुलिसकर्मी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसे खत्म किया जाए। होटल में देह व्यापार होता है उस पर भी कार्रवाई की जाए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात करेंगे और कार्रवाई कराएंगे। कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। 

Previous Post

पिनाहट में बच्चों से भरी वैन पलटी, महिला सहित दो घायल

Next Post

मोबाइल लुटेरों से एत्माउद्दौला पुलिस की मुठभेड़, चंद घंटे में लूट का खुलासा

Related Posts

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

April 18, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में  आग लग गई। ...

Next Post
मोबाइल लुटेरों से एत्माउद्दौला पुलिस की मुठभेड़, चंद घंटे में लूट का खुलासा

मोबाइल लुटेरों से एत्माउद्दौला पुलिस की मुठभेड़, चंद घंटे में लूट का खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एसटीएफ ने हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

एसटीएफ ने हत्या के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

November 15, 2023
ड्रोन कैमरों के सहारे अलीगंज पुलिस की शराब तस्करों पर नजर

ड्रोन कैमरों के सहारे अलीगंज पुलिस की शराब तस्करों पर नजर

February 3, 2022
रिटायर निगम कर्मी को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास

रिटायर निगम कर्मी को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास

February 5, 2024
एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

January 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.