• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गुलफाम हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े, जिसकी आईडी से वायरल हुआ वीडियो वह भी दबोचा

गुलफाम हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े, जिसकी आईडी से वायरल हुआ वीडियो वह भी दबोचा

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए हत्या के बाद वायरल किया था वीडियो बोले पुलिस आयुक्त

April 28, 2025
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। ताजगंज में बीते दिनों बिरयानी के पैसे को लेकर हुए विवाद में गुलफाम को गोली मारने वाले दो हत्यारोपी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिए हैं। जिसकी इंस्टा आईडी से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो वायरल किया गया था, वह भी पुलिस की गिरफ्त में है।  हत्या में शामिल एक मुख्य आरोपित अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्याकांड का पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने देर शाम खुलासा किया है।

23 अप्रैल की रात शाहिद अली चिकन बिरयानी रेस्टोरेंट पर घटना हुई थी। बाइक पर तीन युवक आए थे। शाहिद अली के चचेरे भाई गुलफाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक गोली मौके पर मौजूद सैफ अली को भी मारी थी। गोली उसके कंधे से रगड़ते हुए निकल गई थी। घटना के समय रेस्टोरेंट बंद हो रहा था। गुलफाम के अलावा वहां सैफ अली, मुन्ना और जीशान मौजूद थे। हत्याकांड के एक घंटे बाद इंस्टाग्राम पर मनोज चौधरी की आईडी से भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसमें दो युवक दिख रहे थे। उन्होंने अपनी पैंट में चाकू और तमंचे लगा रखे थे। एक युवक ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। दो लोगों की हत्या की बात बोली थी।
देर शाम हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्रकारों को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड को कमिश्नरेट पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया। हत्याकांड के बाद पोस्ट किए गए वीडियो की जानकारी पुलिस को दूसरे दिन हुई थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वीडियो मलपुरा के गांव नगला भूरिया निवासी मनोज चौधरी  की आईडी से पोस्ट किया गया था। वीडियो में हत्या की जिम्मेदारी ले रहा युवक ताजगंज के गांव करभना निवासी पुष्पेंद्र बघेल है। उसके बराबर में जो युवक खड़ा है उसका नाम शिवम बघेल है। वह भी गांव करभना का निवासी है। हत्या के बाद वीडियो गांव करभना निवासी प्रियांश यादव ने बनाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। सर्विलांस की मदद ली गई थी। छानबीन में पता चला कि हत्याकांड की रात बाइक पर गांव करभना निवासी प्रियांश यादव, शिवम बघेल व पुष्पेंद्र बघेल आए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के दौरान प्रियांश यादव, शिवम बघेल व मनोज चौधरी को पकड़ा गया है। पुष्पेंद्र बघेल फरार है। उसकी तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। वीडियो में नीली बनियान पहले जो युवक दिख रहा था वह पुष्पेंद्र बघेल था। इधर मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुष्पेंद्र बघेल ने जानकर हत्या के बाद वायरल वीडियो में क्षत्रिय गौरक्षा दल का नाम लिया था। पिछले दिनों क्षत्रिय करणी सेना ने प्रदर्शन किया था। शहर में बवाल भी हुआ था। पुलिस का ध्यान भटकाने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए घटना को पहलगाम से जोड़ने का प्रयास किया था। जबकि हत्याकांड बिरयानी के पैसों को लेकर हुआ था। खुलासे के दौरान पुलिस अपर आयुक्त संजीव त्यागी, डीसीपी अली अब्बास, एसीपी अरीब अहमद भी मौजूद रहे।

मुठभेड़ में घायल हुआ कॉन्स्टेबल।
Previous Post

डौकी में एक्सप्रेसवे के किनारे मिला दिव्यांग का शव, नोंचकर खा गए जानवर

Next Post

जिन्हें लगता है, इन हमलों से मैं  टूट जाऊंगा, समझौता कर लूंगा वह बड़ी गलतफहमी के शिकार: सुमन

Related Posts

ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल

June 17, 2026

आगरा। ग्वालियर हाई वे पर एक कार का टायर फट जाने से कार असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर सामने से आ...

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत

June 17, 2026

आगरा। आज सुबह सदर में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से कुछ दूरी...

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

June 16, 2026

आगरा। फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए वबाल में 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

June 16, 2026

आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ने संपत्ति के विवाद में गोली मारकर बहन की हत्या कर दी थी।...

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

June 16, 2026

आगरा। मंगलवार को एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने सड़क पर बनी मजार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में...

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

June 15, 2026

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस...

Next Post
जिन्हें लगता है, इन हमलों से मैं  टूट जाऊंगा, समझौता कर लूंगा वह बड़ी गलतफहमी के शिकार: सुमन

जिन्हें लगता है, इन हमलों से मैं  टूट जाऊंगा, समझौता कर लूंगा वह बड़ी गलतफहमी के शिकार: सुमन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हादसे में घायल हुए शाहगंज थाने के कांस्टेबल का उपचार के दौरान हुआ निधन

हादसे में घायल हुए शाहगंज थाने के कांस्टेबल का उपचार के दौरान हुआ निधन

August 14, 2025
भीड़ थी अपार, तपती धूप में कम नहीं हुआ युवाओं में जोश का संचार, सभी ने भरी सुमन के खिलाफ ‘हुंकार’

भीड़ थी अपार, तपती धूप में कम नहीं हुआ युवाओं में जोश का संचार, सभी ने भरी सुमन के खिलाफ ‘हुंकार’

April 12, 2025
पुलिस कमिश्नर का तबादला

पुलिस कमिश्नर का तबादला

January 9, 2024
एत्मादपुर के छलेसर में ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन लोग हुए घायल

एत्मादपुर के छलेसर में ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन लोग हुए घायल

November 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्वालियर हाई वे पर भीषण हादसा दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 11 घायल
  • सदर में सुबह युवक की बेरहमी से हत्या, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत
  • फतेहाबाद बवाल मामले में 19 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल
  • संपत्ति के विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.