• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चोरी का पैसा मौज मस्ती में जमकर उड़ाया, खाटू श्याम के दर्शन के बाद पुलिस के हाथ आया

चोरी का पैसा मौज मस्ती में जमकर उड़ाया, खाटू श्याम के दर्शन के बाद पुलिस के हाथ आया

जगदीशपुरा में एक सैलून की दुकान में से कर्मचारी ने की 3.70 लाख की चोरी, दिल्ली-मुंबई घूमने के बाद खाटू श्याम के दर्शन किए

July 22, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। जगदीशपुरा में एक सैलून में काम करने वाले कर्मचारी ने चोरी के पैसों से अपने सपने पूरे किए। ब्रांडेड कपड़े खरीदने के साथ ही चैन, अंगूठी और महंगा मोबाइल खरीदा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई में जाकर वहां पर बढ़िया होटल में खाना खाया और इमारतों को देखा। पुलिस गिरफ्तारी ना कर ले इसके लिए खाटू श्याम के दर्शन किए।  लेकिन प्रार्थना पूरी नहीं हुई। इधर पुलिस की प्रार्थना कबूल हो गई और उसका दिन रात पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से पैसे से खरीदा गया सारा माल बरामद कर लिया है।

न्यू आगरा के रहने वाले बंटी वर्मा जगदीशपुरा के प्रताप नगर में अन्नू सैलून में कार्य करते हैं। सैलून काफी बड़ा है। रोजाना की कमाई भी अच्छी खासी है। 13 जुलाई को बंटी वर्मा सैलून के काउंटर में रखे तीन लाख 70 हजार चोरी कर फरार हो गया। मालिक अनूप कुमार ने थाना पुलिस से चोरी की शिकायत की और मुकदमा दर्ज कराया। मालिक को काफी तनाव में देखकर एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने आश्वासन दिया कि चोर को पाताल से भी खोज निकालेंगे। एसीपी ने थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और अलकापुरी चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार को चोर के पीछे लगाया। चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर बंटी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने जो पैसे चोरी किए थे उनमें से एक लाख 80 हजार खर्च कर लिए हैं। सबसे पहले उसने 25 हजार का मोबाइल खरीदा, उसके बाद में वह रघु भाई बनना चाहता था उसके लिए 40,000 की सोने की चैन खरीदी, उसका सपना था कि वह जीवन में महंगे से महंगे कपड़े खरीदे। इसके लिए उसने शोरूम से ब्रांडेड कपड़े खरीदे। इसके बाद वह झांसी, दिल्ली और मुंबई में घूमना चाहता था और महंगे होटल में खाना खाना चाहता था। तीनों जगह पहुंच कर उसने वहां के स्मारकों का दीदार किया। इसके साथ ही महंगे होटलों में खाना खाया। बेटरों को भी हजारों रुपए टिप में दिए। कहीं पुलिस उसे पकड़ ना ले। इसके लिए वह खाटू श्याम के दर्शन करने चला गया। वहां से लौट कर आ ही रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस बोली हमने भी मन्नत मांगी थी तुम्हें पकड़ने के लिए। पुलिस ने उसके पास से एक लाख 90 हजार बरामद किए हैं, उसके अलावा मोबाइल, सोने की चेन, कपड़े भी बरामद किए हैं। 

Previous Post

मणिपुर घटना के विरोध में शाहगंज में महिलाओं का प्रदर्शन

Next Post

लुटेरे से हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
लुटेरे से हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

लुटेरे से हुई पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, जिलाधिकारी सहित कई प्रत्याशियों ने किया मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, जिलाधिकारी सहित कई प्रत्याशियों ने किया मतदान

May 7, 2024
कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

October 30, 2022
टाटा मैजिक और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत

टाटा मैजिक और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत

February 19, 2025
पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

पहले दिन आगरा से नौ और फतेहपुर सीकरी सीट से 35 नामांकन पत्र खरीदे गये

April 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.