आगरा। वर्तमान समय में शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। शिक्षकों को टीईटी परीक्षा के नाम पर शिक्षकों की वर्षों की मेहनत लगन और अनुभव का अपमान किया जा रहा है। यह कहना था राष्ट्रीय काउंसलर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ/ प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बृजेश दीक्षित का।
खेरागढ़ में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शैक्षिक संगोष्ठी, पुरानी पेंशन एवं टेट आंदोलन को संघर्ष मोर्चा का गठन कार्यक्रम एलआईसी कार्यालय में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश दीक्षित ने कहा कि हमें अपने मान सम्मान और नौकरी को बचाने के लिए शिक्षकों से संगठन के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ धर्मेन्द्र कंसाना ने कहा कि प्रदेश में दो लाख शिक्षक तथा पूरे देश में करीब 22 लाख शिक्षक सुप्रीम कोर्ट के आदेश से असहज हो गए हैं। सितंबर 2025 से देशभर के शिक्षक आंदोलन की डगर पर हैं, जबकि आरटीई के तहत टेट 2011 के बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू होती है। कार्यक्रम में मंडलीय मंत्री ओमवीर डागुर, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र त्यागी, मुनेन्द्र सिंह राठौर, राकेश त्यागी, भानवीर सिंह, मनोज शर्मा ब्रजभूषण शर्मा जी,,समुद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, हरेंद्र वर्मा, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, सुनील कटारा, पुनीत गोयल, विकास चतुर्वेदी, अजीत नरवरिया, प्रमोद राजपूत , सूरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।











