आगरा। 14 मार्च को दीवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। न्यायालय के साथ- साथ मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, समस्त परिवार न्यायालय, उपभोक्ता फोरम कोर्ट, वाणिज्य न्यायालय, लारा कोर्ट, समस्त राजस्व न्यायालय, समस्त खंड विकास कार्यालय व समस्त पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी इसका आयोजन होगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दीवानी में गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कि सचिव विनीता सिंह ने बताया 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, 11,12 व 13 मार्च को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। सभी से अपेक्षा की गई की अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विशेष लोक अदालत का लाभ दिलाकर उन्हें सफल बनाने में अपना-अपना योगदान दें।











