• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
श्रमिकों के पंजीयन में मंडल में आगरा और मथुरा की सबसे कम प्रगति रही

श्रमिकों के पंजीयन में मंडल में आगरा और मथुरा की सबसे कम प्रगति रही

आईजीआरएस प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

March 9, 2026
in administration, Agra

आगरा। मंडलायुक्त के द्वारा मण्डल स्तरीय श्रम बन्धु समिति की बैठक में कई कड़े निर्देश दिए गए।  जो जिले लक्ष्य में पीछे हैं उन्हें लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। श्रमिकों के पंजीयन में मंडल में आगरा और मथुरा की सबसे कम प्रगति देख वह नाराज भी हुए।

मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप बने आयुक्त सभागार में ली बैठक में सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत लाभार्थियों के पंजीयन, नवीनीकरण व संचालित योजनाओं में व्यय की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में आगरा मण्डल में लगभग 33801 श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है। पंजीयन में मथुरा और आगरा में सबसे कम प्रगति रही है। श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने को आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि मण्डल में जिस भी साइट पर काम चल रहा है, वहां काम करने वाले शत प्रतिशत श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। सरकारी विभागों व कार्यदायी संस्था द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य कराये जाने पर उपकर जमा कराये जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आगरा में सबसे कम लगभग 74 प्रतिशत उपकर जमा किया गया। मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि जिन विभागों द्वारा उपकर जमा नहीं कराया गया है, उनसे पत्राचार कर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करें। अधिष्ठान पंजीयन एवं मानधन योजना की भी समीक्षा में  पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए। ई-श्रम पोर्टल को लेकर अवगत कराया गया कि पोर्टल पर अब तक कुल 35 लाख लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। श्रम विभाग, आगरा मण्डल से संबंधित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त, निस्तारित, लंबित एवं डिफाॅल्टर संन्दर्भों की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि कोई भी प्रकरण डिफाॅल्टर नहीं है। कुल 24 प्रकरण लंबित है जिसमें सबसे ज्यादा मथुरा में लंबित हैं। निर्देश दिए गये कि आईजीआरएस प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के अन्दर ही निस्तारण किया जाए। कारखानों के पंजीयन की समीक्षा में पाया मण्डल में कुल 262 कारखानों का पंजीयन किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में फिरोजाबाद जिले में पंजीयन में कोई प्रगति नहीं हुई, मैनपुरी में पंजीयन प्रगति सिर्फ 6 प्रतिशत रही। आयुक्त  ने आगरा सम्भाग के अन्तर्गत आंवटित लक्ष्य के सापेक्ष पंजीयन प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की समीक्षा में अवगत कराया गया कि इस योजना के अन्तर्गत आगरा मण्डल में लगभग 60 प्रतिशत लाभार्थियों का पंजीयन हो चुका है। जिन विभागों या संस्थाओं द्वारा श्रमिकों का पंजीयन नहीं किया गया है, उसी पर काम करने की जरूरत है। आयुक्त ने श्रमिकों का पंजीयन नहीं कराने वाले विभागों/संस्थाओं की सूची श्रम विभाग को उपलब्ध कराने व श्रम विभाग को सभी श्रमिकों पंजीयन कराये जाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। 

Previous Post

आपत्तिजनक रील पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Related Posts

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया...

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

Next Post
आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

शाहगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

May 20, 2022
भारत बाबा साहब के संविधान से चलेगा बोले मुख्यमंत्री

भारत बाबा साहब के संविधान से चलेगा बोले मुख्यमंत्री

April 15, 2025
शिवपाल अभी नहीं लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ, आजम को नहीं मिली अनुमति

शिवपाल अभी नहीं लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ, आजम को नहीं मिली अनुमति

March 29, 2022
कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

May 12, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल
  • स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
  • एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली
  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.