• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें

August 31, 2026
in accident, Agra, Health

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रावत ने स्वाइन फ्लू को लेकर जारी एडवायजरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बाद, आगरा में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी सीएमओ ने जानकारी देते हुए कहा कि आगरा पर्यटन नगरी है ऐसे में यहां रोजाना देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ताजमहल और फतेहपुर सीकरी जैसे पर्यटन स्थलों पर देशी-विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही इलाज के लिए जरूरी दवा टैमीफ्लू (Tamiflu) की 5,000 टैबलेट का ऑर्डर दिया गया है ताकि अस्पताल में इसकी कोई कमी न हो। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि एहतियातन एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड और बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के डॉक्टरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही, जिला अस्पताल और रैपिड रिस्पांस टीम के मेडिकल स्टाफ को एंटी-स्वाइन फ्लू वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर भी विभाग ने स्पष्ट किया है कि हर सर्दी-जुकाम वाले मरीज की जांच नहीं होगी, बल्कि केवल गंभीर लक्षण वाले मरीजों की ही स्वाइन फ्लू जांच की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार का पैनिक (घबराने) की जरूरत नहीं है। केवल विभाग द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करें और स्वाइन फ्लू से बचाव करें।

क्या करें
– सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।
– खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रखें और खुद खांसते समय रूमाल का इस्तेमाल करें।
– समय-समय पर साबुन और पानी से हाथ साफ करते रहें।

क्या न करें
– बिना डॉक्टर की सलाह लिए एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा न लें।
– यदि आपको सर्दी-जुकाम या बुखार है तो सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें।
स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण
– तेज बुखार
– खांसी और गले में खराश होना
– सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ या सीने में दर्द होना
– शरीर और सिर में तेज दर्द व कमजोरी महसूस होना
– यदि आपको या आपके आस-पास किसी को ऐसे गंभीर लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें।
इन लोगों को अधिक खतरा
• 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व गर्भवती महिलाएं।
• रक्त संबंधी बीमारी, डायबिटीज, तंत्रिका तंत्र की बीमारी, कैंसर, टीबी या एचआईवी-एड्स से पीड़ित लोग।
• फेंफड़े, ह्रदय, किडनी या लीवर की बीमारी से पीड़ित लोग।

Previous Post

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

Next Post

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

Related Posts

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

Next Post
सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल निकले कोरोना पॉजिटिव

January 5, 2022
हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

March 5, 2026
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं

February 6, 2022
गंगा दशहरा को लेकर यमुना के घाटों की सफाई

गंगा दशहरा को लेकर यमुना के घाटों की सफाई

June 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • कल मुख्यमंत्री आगरा में
  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.