• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्माउद्दौला से कई महीने से वांछित चल रहे अपराधी ने साथियों साथ की बुजुर्ग की हत्या

एत्माउद्दौला से कई महीने से वांछित चल रहे अपराधी ने साथियों साथ की बुजुर्ग की हत्या

25 हजार का इनामी भी है, एक हत्यारोपी मंटोला थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है

December 8, 2023
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्माउद्दौला थाना पुलिस जिस वांछित अपराधी को महीनों से नहीं पकड़ पा रही थी। वह हत्या और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। हैरानी की बात यह है कि वांछित होने पर उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। फिर भी वह गैंग के साथ में घटनाओं को अंजाम दे रहा था। क्या एत्माउद्दौला पुलिस ने सिर्फ कागजों में ही दबिश देकर उसे पकड़ने के प्रयास किए। यह सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि जब वह आगरा में ही था तो पुलिस को नजर क्यों नहीं आया? हत्या करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के प्रयास किए हैं। देर रात पुलिस की हत्या करने वाले गैंग से मुठभेड़ हो गई।   जिसमें वह और उसका एक साथी गोली लगने से घायल हुए हैं।

भगवती नगर के महेशचंद छोटे भाई सुरेशचंद, बहन सुनीता और भांजा अजय और नातिन पायल के साथ रहते थे। वह दूध का काम करते थे। वह घर के सामने स्थित पशु बाड़े में सोते थे। सोमवार रात 10 बजे महेशचंद पशुओं के बाड़े मे सोने गए थे। सुबह चार बजे बहन सुनीता टॉयलेट के लिए उठीं तो दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर वह छत पर आयीं तो भाई महेशचंद का शव पड़ा था। एक भैंस भी वहां से गायब थी। सुनीता ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में लगी हुई थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली हत्यारे काशीराम आवास योजना इस्लामनगर टेढ़ी बगिया के पास हैं। पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया गया तो अपराधियों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलमान उर्फ सुल्तान पुत्र सलीम निवासी राहुल नगर बोदला, अमित उर्फ अंकित तोमर पुत्र राकेश तोमर हाल पता बाईपुर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें और उनके दो साथी इमरान उर्फ आइयो उर्फ इमरान पुत्र शरीफ कुरैशी निवासी महावीर नाला, सोनू उर्फ सानू पुत्र सलीम निवासी नौलखा को गिरफ्तार कर लिया। सलमान एत्माउद्दौला थाने से गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। एत्माउद्दौला पुलिस उसे कई महीने से गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। जबकि वह शातिर अपराधी है। गोकशी के लिए मशहूर है। कई महीने में भी विवेचक द्वारा उसे नहीं पकड़े जाने पर क्या उनकी प्रारंभिक जांच शुरू कराई जाएगी। यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं। क्योंकि वह एत्माउद्दौला पुलिस को कही मिल नही रहा था। जबकि वह आगरा में ही था। अगर एत्माउद्दौला पुलिस ने उसे पकड़ा होता तो शायद बुजुर्ग की हत्या बच जाती। इमरान मंटोला थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि वह भैंस चोरी करने आए थे। बुजुर्ग की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद उन्होंने उनके सिर में पाना मारकर हत्या कर दी।

मुठभेड़ के बाद डीसीपी सोनम कुमार और एसीपी आरके सिंह के साथ पुलिस टीम।
Previous Post

दयालबाग चौकी के आगे से हटा पुलिस का अतिक्रमण

Next Post

एसीपी कोर्ट में तीन आरोपियों की जमानत देने आए छह जमानती फर्जी निकले

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
एसीपी कोर्ट में तीन आरोपियों की जमानत देने आए छह जमानती फर्जी निकले

एसीपी कोर्ट में तीन आरोपियों की जमानत देने आए छह जमानती फर्जी निकले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

April 24, 2022
कमिश्नरी के पास हुए हादसे में शिक्षक की मौत, बेटा घायल

कमिश्नरी के पास हुए हादसे में शिक्षक की मौत, बेटा घायल

April 25, 2022
महाकुंभ में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को आईजी ने किया सम्मानित, हुए गदगद

महाकुंभ में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को आईजी ने किया सम्मानित, हुए गदगद

March 5, 2025
मेट्रो निर्माण की वजह से हुए नुकसान की गृह स्वामियों को भरपाई करे मेट्रो प्रशासन: योगेंद्र उपाध्याय

मेट्रो निर्माण की वजह से हुए नुकसान की गृह स्वामियों को भरपाई करे मेट्रो प्रशासन: योगेंद्र उपाध्याय

November 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.