आगरा। सात महीने के बाद अहमदाबाद आगरा के बीच फिर से फ्लैट शुरू हो गई है। आज आगरा से अहमदाबाद के लिए विमान 12.25 बजे रवाना हुआ जो अहमदाबाद ठीक दो घंटे की यात्रा के बाद दोपहर 2.25 बजे पहुंचा।
आगरा और अहमदाबाद के बीच अहमदाबाद के रनवे पर मेंटीनेंस के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने उड़ान स्थगित कर दी थी। आज से फिर से शुरू हो गई है। इसके साथ ही एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अब आगरा से पांच शहरों के लिए सीधे फ्लाइट हो गई है। अहमदाबाद से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरकर विमान दोपहर 12.05 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा। यहां 60 यात्री आए, जबकि आगरा से 73 यात्रियों ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि आगरा से अब पांच शहरों के लिए उड़ान हो गई है। प्रयास है कि जल्द ही गोवा और अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू हो जाए। अब खेरिया हवाई अड्डे से पांच शहरों के लिए विमान सेवा हो गई है। इनमें बेंगलुरू, मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद और लखनऊ की उड़ानें संचालित हैं। बेंगलुरू के लिए सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा मुंबई के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार, अहमदाबाद के लिए मंगलवार बृहस्पतिवार, शनिवार, भोपाल के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार, लखनऊ के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ाने हैं।











