आगरा। पालीवाल पार्क में सुबह के समय घूमने आए एक व्यक्ति की चेन लूटने वाले बदमाश से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मौके पर डीसीपी सिटी भी पहुंच गए हैं।
16 अक्टूबर को पालीवाल पार्क में सुबह के समय एक व्यक्ति घूमने आया था। मोटरसाइकिल पर एक बदमाश आया और उनकी चेन लूट कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार को सूचना मिली कि बदमाश पालीवाल पार्क के पास से होकर कहीं जाने वाला है, उसे पकड़ने के लिए उन्होंने फोर्स के साथ चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश का नाम हरभजन पुत्र उमेशचंद्र निवासी बिजौली, बाह है। पकडे गये बदमाश के कब्जे से एक पीली धातु की सिल्ली तथा अन्य अभियोग से सम्बंधित एक चोरी का मोबाइल, एक चोरी का पर्स जिसमें 800 रुपये, अन्य कागजात, एक चोरी की मोटर साइकिल, एक तमंचा बरामद हुआ है। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार के साथ एसआई मोहित कुमार, राजकुमार बालियान, हेड कांस्टेबल गौतम चौधरी आदि शामिल रहे।










