आगरा। यमुनापार के रहने वाले एक बच्चे के साथ एक किशोर ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर पर परिवारीजन मौजूद नहीं थे। बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यमुनापार की रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत की। शिकायत के अनुसार महिला किसी काम से घर के बाहर गई थी। बच्चे घर पर अकेले थे। तभी पड़ोस का 16 वर्षीय किशोर उनके घर मे घुस आया और उनके पांच वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म किया। जब वह लौटकर आईं तो बेटे के खून निकल रहा था। महिला ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला सत्यदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।











