आगरा। ताजमहल देखने आए दिल्ली के बुजुर्ग पर्यटक की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर वीडियो प्लेटफार्म पर गिर पड़े। सीआइएसएफ जवान ने पर्यटक को गोद में लेकर पीएचसी पहुंचा।
दिल्ली के 71 वर्षीय अनूप कुमार वर्मा शनिवार दोपहर ताजमहल देखने पहुंचे थे। उन्हें पहले से ही कमजोरी महसूस हो रही थी। दोपहर करीब तीन बजे वह रायल गेट के समीप वीडियो प्लेटफार्म पर गिर गए। उनकी यह स्थिति देख साथ आए स्वजन घबरा गए। वीडियो प्लेटफार्मू पर तैनात सीआइएसएफ के जवान रमेश चंद ने बुजुर्ग पर्यटक को बेहोश देखा तो वह तुरंत उसे गोद में उठाकर पीएचसी ले गए। चिकित्सीय जांच में बुजुर्ग का बीपी बढ़ा हुआ निकला।











