• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 26 सेकेंड का वीडियो अब पुलिस के लिए किरकिरी का कारण बन गया है। आरोपी को पकड़ने से लेकर उसकी जींस से तमंचा निकालने तक का पूरा अंदाज कुछ ऐसा दिखाई दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे असली पुलिस कार्रवाई से ज्यादा किसी फिल्मी सीन या रील की शूटिंग जैसा बता दिया।

मामला आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दो दिन पहले चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव वास वाला स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद होने का दावा किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। लेकिन सोमवार को इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरा मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो करीब 26 सेकेंड का बताया जा रहा है। वीडियो में गांव के बीच एक युवक को दो पुलिसकर्मी पकड़े हुए दिखाई देते हैं। बताया गया कि आरोपी को दरोगा पार्थ सारथी और सिपाही विनोद कुमार ने पकड़ रखा था। वीडियो में इसके बाद एक दरोगा रामपूत गौतम फिल्मी अंदाज में वहां पहुंचते दिखाई देते हैं। कैमरे के सामने आरोपी की टी-शर्ट ऊपर की जाती है और उसकी जींस से तमंचा निकाला जाता है। इसके बाद तमंचे को हाथ में लेकर कैमरे की ओर देखने का दृश्य सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। जिस अंदाज में कार्रवाई को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, उसे देखकर यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर पुलिस कार्रवाई का वीडियो बनाया जा रहा था या किसी फिल्मी दृश्य की शूटिंग हो रही थी। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहता है कि 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। इसके बाद वह पूछता है कि, “देखिए सर, कहीं तमंचा लोड तो नहीं है।” वीडियो में इसके बाद आरोपी की तलाशी ली जाती है। पुलिस को आरोपी की जींस की पिछली पॉकेट से दो कारतूस मिलने का दृश्य भी रिकॉर्ड किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान आसपास ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद दिखाई देती है। खुले इलाके और लोगों की मौजूदगी के बीच पुलिस की इस तरह कैमरे के सामने कार्रवाई ने वीडियो को और चर्चा में ला दिया। पुलिस के अनुसार, एत्मादपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव वास वाला में प्राइमरी स्कूल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी दीपू उर्फ देवेश, निवासी कस्बा सत्ता मोहल्ला, को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। मगर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई को दर्शाने वाला वीडियो वायरल होते ही गुडवर्क की चर्चा से ज्यादा उसके प्रस्तुतिकरण को लेकर सवाल उठने लगे।

Previous Post

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

Next Post

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

Related Posts

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

Next Post
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कार रेसिंग में शहान अली मोहसीन का शानदार प्रदर्शन

कार रेसिंग में शहान अली मोहसीन का शानदार प्रदर्शन

December 12, 2023
फर्जी एसटीएफ बनकर व्यापारी का किया अपहरण, गिरफ्तार

फर्जी एसटीएफ बनकर व्यापारी का किया अपहरण, गिरफ्तार

August 16, 2025
ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

August 23, 2025
ताजमहल से बुलंद दरवाजा तक बस से निहार सकेंगे

ताजमहल से बुलंद दरवाजा तक बस से निहार सकेंगे

November 4, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
  • एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली
  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.