आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक किताब के गोदाम में आग लग गई है। गोदाम के ऊपर मकान है। मकान में एक परिवार फंस गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
सेंट जॉन्स कॉलेज के सामने किताबों का गोदाम है। शनिवार रात अचानक इसमें आग लग गई। गोदाम के ऊपर मकान में जो परिवार रहता है, वह उसमें अंदर फंस गया है। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं। पुलिस परिवारीजनों को बचाने में लगी हुई है।









